5000mAh बैटरी, 4GB रैम, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन Samsung Galaxy A04e के कलर वेरिएंट्स भारत में लॉन्च से पहले लीक

Samsung Galaxy A04e फोन One UI Core 4.1 की स्किन के साथ Android 12 पर चलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2022 10:39 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.5 इंच का एचडीप्लस LCD डिस्प्ले मिलता है
  • फोन 32GB, 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्पों के साथ आता है
  • फोन One UI Core 4.1 की स्किन के साथ Android 12 पर चलता है

Samsung Galaxy A04e कंपनी का अगला लो बजट स्मार्टफोन है जो भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है।

Samsung Galaxy A04e भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी की ओर से यह बजट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर इस फोन को लिस्ट हुए कई हफ्ते का समय बीत चुका है। अब लेटेस्ट अपडेट में सामने आया है कि फोन भारतीय मार्केट में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। अधिकारिक लॉन्च से पहले इसके कलर वेरिएंट्स भी एक लीक में सामने आए हैं। एक टिप्स्टर ने दावा किया है डिवाइस भारत में दो कलर वेरिएंट्स के साथ आएगा। जिसमें एक कॉपर कलर भी बताया गया है। 

Samsung Galaxy A04e कंपनी का अगला लो बजट स्मार्टफोन है जिसके लिए ताजा अपडेट कहता है कि यह भारत में बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले एक लीक सामने आया है जिसमें इसके दो कलर वेरिएंट्स का खुलासा किया गया है। जाने माने टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने 91 मोबाइल्स के साथ मिलकर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें फोन की रैम कैपिसिटी, स्टोरेज और कलर वेरिएंट्स को लेकर दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि फोन भारत में दो कलर वेरिएंट्स में आएगा जिसमें लाइट ब्लू और कॉपर कलर शामिल होंगे। इसके साथ ही फोन के रैम+स्टोरेज वेरिएंट्स के बारे में कहा गया है कि यह 3GB+32GB, 3GB+64GB और 4GB+128GB कॉन्फिग्रेशंस में लॉन्च किया जा सकता है। फोन कई मार्केट्स में अक्टूबर में लॉन्च हो चुका है। 
 

Samsung Galaxy A04e के स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy A04e फोन One UI Core 4.1 की स्किन के साथ Android 12 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का एचडीप्लस LCD डिस्प्ले मिलता है जो कि वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आता है। इसका मेन कैमरा f/2.2 लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का है और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर सेकंडरी कैमरा के रूप में मौजूद है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए स्मार्टफोन में f/2.2 लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फ्रंट में है।

लिस्टिंग में फोन 32GB, 64GB, और 128GB स्टोरेज विकल्पों के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। लेटेस्ट अपडेट में टिप्स्टर ने फोन के लिए यही रैम-स्टोरेज कन्फिग्रेशन बताए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, और Bluetooth v5 का सपोर्ट है। फोन में एक्सिलेरोमीटर, लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मौजूद है। इसमें 5000mAh की बैटरी है। फोन के डाइमेंशन 164.2 x 75.9 x 9.1mm और वजन 188 ग्राम है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.