Samsung Flipkart Sale: इन स्मार्टफोन पर है छूट, और भी प्रोडक्ट बिक रहे हैं सस्ते में

Samsung एक बार फिर से अपनी Carnival सेल लेकर आई है, जहां स्मार्टफोन, हेडफोन और स्पीकर पर डिस्काउंट दिया जा रहा...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 12 जून 2018 16:10 IST
ख़ास बातें
  • Samsung एक बार फिर से अपनी Carnival सेल लाया
  • यहां लिया जा सकता है गैलेक्सी फोन व अन्य उत्पादों पर डिस्काउंट
  • फोन के अलावा अन्य इलेक्ट्रोनिक उत्पादों पर भी है छूट

Samsung Flipkart Sale

Samsung एक बार फिर से अपनी Carnival सेल लेकर आई है, जहां स्मार्टफोन, हेडफोन और स्पीकर पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। जहां साल 2017 में कंपनी ने अमेज़न पर सेल आयोजित की थी, वहीं, समान सेल को कंपनी इस साल फ्लिपकार्ट पर लेकर आई थी। सेल में ऑफर, डिस्काउंट का लाभ कुछ सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन व अन्य प्रोडक्ट पर लिया जा सकता है। लेटेस्ट सेल फ्लिपकार्ट पर मंगलवार को शुरू हुई है और 14 जून तक जारी रहेगी। ध्यान रहे, ग्राहकों को यहां छूट के साथ-साथ एक्सचेंज व बिना ब्याज वाली ईएमआई का लाभ भी मिलेगा।

जिन गैलेक्सी हैंडसेट पर छूट है, उनमें हैं - Galaxy S8, Galaxy S8+, Galaxy On Nxt, Galaxy On Max, Galaxy On5 और  Galaxy J3 Pro. इसके अलावा स्मार्ट टीवी मॉडल, रेफ्रिजरेटर और इलेक्ट्रोनिक्स उत्पादों पर भी छूट दी गई है। इसके अलावा ख़ास बात यह भी है कि फ्लिपकार्ट पर जारी इस Samsung Carnival में 10 फीसदी की तत्काल छूट भी मिलेगी, जिनके पास एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड होंगे। साथ ही ईएमआई पर भी यह लाभ शामिल है।
Advertisement

सैमसंग की इस कार्निवल सेल में Galaxy S8 को 12,000 रुपये की छूट के साथ 37,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। बात करें Galaxy S8+  की तो यह 10,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। इसे 43,990 रुपये में खरीदा जाना संभव है। इसके अतिरिक्त  Galaxy On Nxt 64GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को 10,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी लॉन्च कीमत 17,900 रुपये है। साथ ही इसका 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मॉडल यहां 2,009 रुपये के डिस्काउंट के साथ 8,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

जिन्हें सस्ते स्मार्टफोन की तरफ रुख करना है, वे  Galaxy J3 Pro 2GB RAM/ 16GB  को 6,690 रुपये में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट ने गैलेक्सी एस7 एज का 32 जीबी वेरिएंट 32,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी असल कीमत 41,900 रुपये है। स्मार्टफोन की कीमत फरवरी में कम हुई थी, जिसेक बाद यह 35,900 रुपये में बिक रहा था। इसके साथ ही  Galaxy On5 स्मार्टफोन 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसकी कीमत 8,990 रुपये है। स्मार्टफोन से इतर सैमसंग कार्निवल सेल में यूज़र  Samsung 32J4003 Flat HD TV का 32 इंच वेरिएंट 16,999 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही सैमसंग का स्मार्ट कनवर्टिवल 5 इन 1 रेफ्रिजरेटर 16,040 से शुरू हो रहा है।
Advertisement

सैमसंग की कार्निवल सेल में सैमसंग के हेडफोन, स्पीकर को छूट के साथ खरीदा जा सकता है। साथ ही 50 फीसदी तक की छूट सैमसंग एक्सेसरीज़, केस और चार्जर पर ली जा सकती है। सैमसंग के मॉनिटर पर 40 फीसदी छूट दी जा रही है। ध्यान रहे, गियर फिट 2 प्रो हां 10,990 रुपये में उपलब्ध है। इसकी लॉन्च कीमत 13,590 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Flipkart
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  6. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  9. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  10. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.