Samsung Galaxy S26 में होगा 320MP कैमरा सपोर्ट वाला चिपसेट, लॉन्च से पहले खुलासा

Exynos 2600 में 10 कोर लगे हैं जो नए Arm Lumex आर्किटेक्चर पर बने हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2025 11:23 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग का Exynos 2600 चिप इस सीरीज का शो-स्टीलर हो सकता है।
  • यह कंपनी का अबतक का सबसे पावरफुल चिप होगा जो 2nm प्रोसेसिंग पर बना है।
  • Exynos 2600 में 10 कोर लगे हैं जो नए Arm Lumex आर्किटेक्चर पर बने हैं।

Samsung Galaxy S26 सीरीज में आने वाले स्मार्टफोन्स कंपनी के अब तक के सबसे तगड़े चिपसेट से लैस हो सकते हैं।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy 26 स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी एक धांसू अपग्रेड कर सकती है। इस सीरीज के साथ कोरियन ब्रांड प्रोसेसिंग में नए आयाम स्थापित कर सकती है। खबर है कि इस सीरीज में सैमसंग का लेटेस्ट Exynos 2600 चिपसेट आने वाला है जो क्वालकॉम के लेटेस्ट और सबसे पावरफुल चिपसेट को भी टक्कर देने वाला है। गैलेक्सी एस 26 सीरीज के लॉन्च में अब बहुत ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। अगर कंपनी पुराने लॉन्च ट्रेंड को फॉलो करती है तो नई सीरीज अगले महीने पेश की जा सकती है। आइए जानते हैं Samsung Galaxy 26 सीरीज को लेकर क्या है कंपनी की तैयारी! 

Samsung Galaxy 26 सीरीज में आने वाले स्मार्टफोन्स कंपनी के अब तक के सबसे तगड़े चिपसेट से लैस हो सकते हैं। सैमसंग का Exynos 2600 चिप इस सीरीज का शो-स्टीलर हो सकता है। Samsung कहती है कि यह कंपनी का अबतक का सबसे पावरफुल चिपसेट होगा जो 2nm प्रोसेसिंग पर बना है। यह क्वालकॉम के सबसे दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 से भी ज्यादा पावरफुल चिप बताया जा रहा है जो 3nm प्रोसेसिंग पर बना है। 

Galaxy 26 सीरीज में आने वाला Exynos 2600 नई गेट ऑल अराउंड (Gate-All-Around (GAA) तकनीकी पर आधारित है। यह पुराने प्रोसेसर मॉडल Exynos 2500 से परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी में 39% ज्यादा तेज बताया गया है। इसमें Heat Path Block सिस्टम है जो चिपसेट को हीटिंग से रोकता है और एफिशिएंसी को बढ़ाता है।

10-कोर वाला चिपसेट 
Exynos 2600 में 10 कोर लगे हैं जो नए Arm Lumex आर्किटेक्चर पर बने हैं। इसके साथ में Samsung Xclipse 960 GPU को पेअर किया गया है। साथ ही इसमें एक 32K MAC NPU समाहित है जिससे जेनरेटिव AI परफॉर्मेंस 113% तक बढ़ जाती है। 

320 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाला कैमरा सपोर्ट
इस नए चिपसेट के साथ सैमसंग फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को भी नई ऊंचाई तक ले जाने की कोशिश में है। नया प्रोसेसर 320 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन तक के कैमरा को सपोर्ट करता है। इसमें AVP कोडेक सपोर्ट होगा जिसकी मदद से कंपनी वीडियो रिकॉर्डिंग में Apple के ProRes फीचर को टारगेट करने जा रही है। 

Advertisement

मोबाइल गेमिंग होगी लाजवाब 
दावा किया गया है कि नए Exynos 2600 में कंपनी अबतक का सबसे बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस डिलीवर करने की कोशिश करेगी। नई सीरीज में Xclipse 960 GPU लगा होने की बात सामने आई है। यह जीपीयू पुराने मॉडल से दोगुनी कम्प्यूटिंग पावर रखता है। रे ट्रेसिंग परफॉर्मेंस में यह 50 प्रतिशत ज्यादा बूस्ट के साथ आने वाला है। इसके अलावा एक नया फीचर एग्जिनॉस न्यूरल सुपर सैम्पलिंग के रूप में मिलने वाला है। यह ऐसी तकनीक है जो AI आधारित अपस्केलिंग और फ्रेम जेनरेशन के लिए इस्तेमाल होती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  2. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  3. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  4. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  5. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  6. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  8. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  10. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.