Samsung 32 इंच HD TV दमदार साउंड और लेटेस्ट फीचर्स के साथ लॉन्च, Flipkart सेल पर डिस्काउंट में खरीदें

Samsung 32-inch HD Smart TV की कीमत 12,499 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो Samsung 32″ HD TV को फ्लिपकार्ट और Samsung Shop से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 सितंबर 2022 11:07 IST
ख़ास बातें
  • Samsung 32-inch HD Smart TV में 32 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung 32-inch HD Smart TV की कीमत 12,499 रुपये है।
  • Samsung का नया टीवी Tizen TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान नया स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च कर दिया है। नए Samsung 32-inch HD TV 32T4380AK में सभी ओर थिक बैजल्स हैं। इस टीवी में 1366 x 768 पिक्सल LED पैनल के साथ 50Hz रिफ्रेश रेट है।
 

Samsung 32-inch HD TV 32T4380AK के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung 32-inch HD Smart TV में 32 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Tizen TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Samsung का दावा है कि इसकी हाई डायनेमिक रेंज और परकलर टेक्नोलॉजी डार्क और लाइट माहौल में बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी प्रदान करती है। इसके अलावा कंट्रास्ट एन्हांसमेंट टेक्नोलॉजी पिक्चर को बेहतर है। अल्ट्रा क्लीन व्यू टेक्नोलॉजी डिस्टोर्शन के साथ हाई क्वालिटी वाली फोटो प्रदान करने के लिए काम करती है। टीवी में बिल्कुल नई और रिडिजाइन सैमसंग टीवी प्लस सर्विस है जो रिपब्लिक टीवी, डिस्कवरी टीवी और अन्य समेत 55 लाइव इंटरनेशनल और लोकल चैनल्स का मुफ्त एक्सेस देती है। 

इस नए टीवी में डॉल्बी डिजिटल प्लस दिया गया है जो कि 3डी सराउंड साउंड इफेक्ट बनाता है। टीवी में अन्य फीचर्स की बात करें तो पीसी मोड, गेम मोड, स्क्रीन मिररिंग, एक यूनिवर्सल गाइड दिया गया है जो कि मनोरंजन के साथ अन्य सुविधाएं देता है। साउंड सिस्टम और कनेक्टिविटी की बात करें तो टीवी में 20W की स्पीकर यूनिट, दो HDMI पोर्ट और एक यूएसबी पोर्ट दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 723.3 मिमी, चौड़ाई 425.1 मिमी, मोटाई 85.7 मिमी और वजन 3.8 किलो है।
Advertisement
 

Samsung 32-inch HD Smart TV की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Samsung 32-inch HD Smart TV की कीमत 12,499 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो Samsung 32″ HD TV को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर Samsung Shop से खरीदा जा सकता है। ग्राहक फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल के दौरान AXIS Bank और ICICI Bank क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान पर 10% तक डिस्काउंट पा सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cheapest Smart TV, Smart TV, Flipkart Big Billion Days

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  3. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.