दुनिया के पहले रोबोट मोबाइल की बिक्री शुरू

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 26 मई 2016 19:02 IST
दुनिया का पहला रोबोटिक मोबाइल फोन रोबोहोन जो एक पॉकेट साइज वाकिंग एंड डांसिंग रोबोट है। इसकी बिक्री गुरुवार से जापान में शुरू होगी।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक मानव आकार के इस स्मार्टफोन को जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी शार्प और इंजीनियर टोमोटाका ताकाहासी ने मिलकर विकसित किया है। टोमोटाका ताकाहासी ने ही पहले रोबोट अंतरिक्षयात्री 'किरोबो' को विकसित किया था। यह स्मार्टफोन रोबोट 1,98,000 यूआन (1,800 डॉलर) की आधार कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

लॉन्च के मौके पर ओसाका की इस कंपनी ने टोक्यो में रोबोहोन कैफे खोला है जहां आगंतुक 7 जून तक इस रोबोट का परीक्षण कर सकेंगे।


जापान की इलेक्ट्रॉनिक उत्पादक कंपनी ने 5,000 इकाई प्रतिमाह की दर से इस रोबोट का उत्पादन कर रही है और उसका लक्ष्य इस तरह के मोबाइल फोन में बाजार का नेतृत्व करना है। कंपनी ने इस रोबोट के निर्माण के लिए ताइवान की कंपनी होन हाइ के साथ हाथ मिलाया है जिसे फॉक्सकॉन के नाम से जाना जाता है और यह ऐप्पल के लिए आईफोन और आईपैड की एसेंबलिंग भी करती है।

19.5 सेंटीमीटर लंबे इस मानव जैसे दिखने वाले रोबोट को मोबाइल फोन के अलावा प्रोजेक्ट की तहह वीडियो देखने, फोटो देखने या नक्शा देखने के लिए किया जा सकता है। इस डिवाइस का वजन 390 ग्राम है। इस डिवाइस में एंड्रायड आधारित बहुत सारे एप्लिकेशन भी मौजूद हैं।
Advertisement

रोबोहोन अपने सामने के कैमरे का प्रयोग कर लोगों के चेहरे पहचान सकता है और उन्हें उनके नाम से बुला सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mobile Robot, Mobiles, RoBoHon, Robotics, Robots, Science
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.