Redmi Turbo 4 Pro सबसे बड़ी बैटरी और Snapdragon 8s Elite के साथ देगा अप्रैल में दस्तक!

Xiaomi कथित तौर पर Redmi Turbo 4 Pro पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मार्च 2025 13:16 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi कथित तौर पर Redmi Turbo 4 Pro पर काम कर रहा है।
  • नई लीक से पता चला है कि Redmi Turbo 4 Pro अप्रैल में लॉन्च हो सकता है।
  • Redmi Turbo 4 Pro की OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी।

Redmi Turbo 4 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi कथित तौर पर Redmi Turbo 4 Pro पर काम कर रहा है। हाल ही में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की नई लीक से पता चला है कि Redmi Turbo 4 Pro अप्रैल में लॉन्च हो सकता है, जिसमें एक पावरफुल प्रोसेसर और एक बड़ी बैटरी होगी। आगामी फोन को Redmi Turbo 4 से ऊपर रखा जाएगा, जिसे इस साल की शुरुआत में डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था। आइए Redmi Turbo 4 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Redmi Turbo 4 Pro Specifications


टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने साफ किया है कि स्नैपड्रैगन 8s एलीट (SM8635) प्रोसेसर वाला एक नया स्मार्टफोन अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, डिवाइस का नाम साफ तौर पर नहीं बताया, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स और वीबो पोस्ट के कमेंट सेक्शन के आधार पर यह साफ है कि Redmi Turbo 4 Pro हो सकता है। खुलासा हुआ है कि इसमें 1.5K रेजॉल्यूशन वाली 6.83 इंच की फ्लैट LTPS डिस्प्ले मिलेगी। आई प्रोटेक्शन के लिए अल्ट्रा-हाई फ्रीक्वेंसी डिमिंग और राउंड-कॉर्नर वाले डिजाइन के साथ स्लिम बेजेल होंगे। इसके अलावा यह सुझाव है कि इस फोन में अपनी कैटेगरी के स्मार्टफोन में सबसे बड़ी बैटरी और बेस्ट बिल्ड क्वालिटी होगी।

पिछली रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Turbo 4 Pro की OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। इसमें चारों ओर अल्ट्रा थिन बेजेल्स होंगे। इसमें सिक्योरिटी के लिए शॉर्ट फोकस इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल होगा। Turbo 4 Pro में 7,550mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो कि 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। जबकि Redmi Turbo 4 में 6,550mAh की बैटरी है और इसका वजन लगभग 204 ग्राम है। बड़ी बैटरी के साथ Turbo 4 Pro का वजन 210 ग्राम से ज्यादा हो सकता है। Turbo 4 Pro में मेटल मिडिल फ्रेम और ग्लास बैक दिए जाने की अफवाह है, जो इसे ज्यादा प्रीमियम बनाएगा। फोन में IP68/69 रेटिंग मिलेगी, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

आपको बता दें कि Poco इस महीने के आखिर में ग्लोबल स्तर पर Poco F7 Pro और F7 Ultra को पेश कर सकता है। इन स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किए गए Redmi K80 और K80 Pro का रीब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। इनमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 और स्नैपड्रैगन 8s एलीट चिपसेट होंगे। Poco F7 की बात करें तो इसे अप्रैल या मई में Redmi Turbo 4 Pro के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.