Redmi Turbo 4 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, मिलेगी 7,000mAh या उससे बड़ी बैटरी!

पिछले कुछ लीक्स को देखा जाए, तो Redmi Turbo 4 Pro को 7500mAh के आसपास की क्षमता वाली बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जनवरी 2025 20:31 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस मॉडल नंबर S8735 चिपसेट, यानी Snapdragon 8s Elite SoC पर काम करेगा
  • स्मार्टफोन में 7 संख्या से शुरू होने वाली क्षमता का बैटरी पैक मिल सकता है
  • इसका मतलब है कि फोन में 7,000mAh या उससे अधिक क्षमता की बैटरी मिलेगी

Redmi Turbo 4 (ऊपर तस्वीर में) के अधिक प्रीमियम मॉडल के रूप में आएगा Redmi Turbo 4 Pro

Photo Credit: Redmi

Redmi Turbo 4 को इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था और अब कंपनी कथित तौर पर इसके Pro मॉडल को पेश करने की तैयारी कर रही है। Redmi Turbo 4 Pro पिछले कुछ महीनों से लीक्स के जरिए सुर्खियों में बना हुआ है और अब, एक पॉपुलर टिप्सटर ने इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स को फिर से लीक किया है। दावा किया गया है कि अपकमिंग Redmi Turbo 4 Pro में Snapdragon 8s Elite चिपसेट मिल सकता है। इसमें 7000mAh या उससे अधिक क्षमता की बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा, यह भी इशारा दिया गया है कि अपकमिंग फोन घरेलू मार्केट में मिड-रेंज सेगमेंट में CMF के प्रीमियम मॉडल को टक्कर देगा।

डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने वीबो पर एक पोस्ट में अपकमिंग Redmi Turbo 4 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है। टिप्सटर का कहना है कि डिवाइस मॉडल नंबर S8735 चिपसेट, यानी Snapdragon 8s Elite SoC पर काम करेगा। यदि ऐसा होता है, तो ऐसा हो सकता है कि इस अपकमिंग चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला यह पहला डिवाइस हो। इसके अलावा, टिप्सटर आगे बताता है कि स्मार्टफोन में 7 संख्या से शुरू होने वाली क्षमता का बैटरी पैक मिलेगा, जिसका सीधा मतलब है कि फोन 7,000mAh या उससे अधिक क्षमता की बैटरी के साथ आ सकता है।

पिछले कुछ लीक्स को देखा जाए, तो Redmi Turbo 4 Pro को 7500mAh के आसपास की क्षमता वाली बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। बता दें कि Turbo 4 में Redmi ने 6550mAh बैटरी पैक को शामिल किया है. जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

टिप्सटर के मुताबिक, अपकमिंग Redmi स्मार्टफोन में 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। बॉडी ग्लास बैक और मेटल मिडल फ्रेम से लैस हो सकती है।
Advertisement

ऐसा माना जा रहा है कि Redmi Turbo 4 Pro को चीन में अप्रैल में पेश किया जा सकता है। Redmi Turbo 4 को पहले ही Poco X7 Pro के रूप में रीबैज किया जा चुका है और पिछले रीबैज ट्रेंड को देखा जाए, तो ऐसा हो सकता है कि Turbo 4 Pro को Poco F7 के रूप में पेश किया जाए।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.