16GB रैम, 50MP कैमरा, 90W चार्जिंग वाले Redmi Turbo 3 का नया कलर वेरिएंट लॉन्‍च

Redmi Turbo 3 : यह Turbo 3 का चौथा कलर वेरिएंट है, जिसे पेश करते हुए कंपनी ने इस डिवाइस पर 100 युआन का डिस्‍काउंट ऑफर किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 मई 2024 14:47 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Turbo 3 का नया कलर वेरिएंट चीन में पेश
  • इसमें दी गई है 16 जीबी तक रैम
  • Redmi Turbo 3 पर 100 युआन का डिस्‍काउंट भी पेश

Redmi Turbo 3 में 5,000mAh की बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Redmi Turbo 3 : शाओमी के ब्रैंड रेडमी ने Redmi Turbo 3 का नया कलर वेरिएंट चीन में लॉन्‍च कर दिया है। इसका नाम मिरर पोर्सलिन वाइट (Mirror Porcelain White) है। यह Turbo 3 का चौथा कलर वेरिएंट है, जिसे पेश करते हुए कंपनी ने इस डिवाइस पर 100 युआन (लगभग 1,151 रुपये) का डिस्‍काउंट ऑफर किया है। चीन में यह फोन पिछले महीने ही लॉन्‍च किया गया था। रेडमी टर्बो 3 में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट लगाया गया है, जिसके साथ 16GB तक LPPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है। 

Redmi Turbo 3 वेरिएंट की रियल लाइफ इमेजेस को ऑनलाइन शेयर किया गया है, जिसमें इसे वाइट फ्रेम में देखा जा सकता है। फोन का बैक भी वाइट नजर आता है। 

Redmi Turbo 3 Price


Redmi Turbo 3 के लॉन्‍च प्राइस 12GB + 256GB वेरिएंट की के लिए CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) थे। इसके 16GB + 512GB मॉडल की कीमत CNY 2,499 (लगभग 28,000 रुपये) थी। टॉप-एंड 16GB + 1TB मॉडल के दाम CNY 2,799 (लगभग 32,000 रुपये) तय किए गए थे। 
 

Redmi Turbo 3 Specifications

इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, डॉल्बी विजन सपोर्ट और 2,400 nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7 इंच 1.5K (1,220x2,712 पिक्सल) रेजॉलूशन OLED डिस्प्ले मिलता है। यह फोन 4nm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 16GB तक LPPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज जोड़ा गया है।

Redmi Turbo 3 Camera Details


Redmi Turbo 3 में डुअल रियर कैमरा यूनिट है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 सेंसर है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Redmi Turbo 3 Battery


Redmi Turbo 3 में 5,000mAh की बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी एक बार चार्ज करने पर 13 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देने में सक्षम है। हैंडसेट का माप 160x74.4x7.8 mm और वजन 179 ग्राम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल
  2. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  4. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  5. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  6. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  2. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  3. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  4. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  5. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  6. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  8. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  9. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  10. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.