Redmi Smart Fire TV 4K भारत में लॉन्च, 25 हजार के बजट में इन फीचर्स से लैस

Redmi Smart Fire TV 4K में 64-bit क्वाड कोर प्रोसेसर है। स्टोरेज के लिए इसमें 2GB RAM और 8GB स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 सितंबर 2023 18:10 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Smart Fire TV 4K में 43 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Smart Fire TV 4K में 64-bit क्वाड कोर प्रोसेसर है।
  • Redmi Smart TV 4K की कीमत 24,999 रुपये है।

Redmi Smart Fire TV 4K में 43 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi सब ब्रांड Redmi ने भारतीय बाजार में FireOS पर बेस्ड स्मार्ट टीवी Redmi Smart Fire TV 4K लॉन्च किया है। Redmi Smart Fire TV 4K में 43 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Redmi Smart Fire TV 4K के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Smart Fire TV 4K की कीमत


Redmi Smart Fire TV 4K की कीमत 24,999 रुपये है। कंपनी इसके साथ एक साल की वारंटी प्रदान करती है। हालांकि, अभी तक इसकी उपलब्धता की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन यह इस फेस्टिव सीजन पर Amazon और Mi.com पर मिल सकता है।


Redmi Smart Fire TV 4K के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Redmi Smart Fire TV 4K में 43 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 4K रेजोल्यूशन 3,840 x 2,160 पिक्सल  और रिफ्रेश रेट 60Hz है। इस स्मार्ट टीवी में HDR सपोर्ट, विविड पिक्चर इंजन दिया गया है। Redmi Smart Fire TV 4K में 24W ड्यूल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। डॉल्बी ऑडियो, डीटीएस Virtual:X और DTS:HD ऑडियो एक्सपीरियंस दिया गया है। 

Redmi Smart Fire TV 4K में 64-bit क्वाड कोर प्रोसेसर है। स्टोरेज के लिए इसमें 2GB RAM और 8GB स्टोरेज दी गई है। यह टीवी FireOS पर काम करता है, जिसमें 6 यूजर प्रोफाइल, 12 हजार ऐप्स का एक्सेस, बिल्ट इन एलेक्सा वॉयस एसिस्टेंट और पैरेंटल कंट्रोल मिलता है। इस टीवी के साथ रिमोट मिलता है, जिसमें प्राइम वीडियो, अमेजन म्यूजिक और नेटफ्लिक्स का एक्सेस मिलता है। कनेक्टिविटी के मामले में Redmi Smart Fire TV 4K में मीराकास्ट, एयरप्ले 2, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, तीन HDMI 2.1 पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक ईथरनेट पोर्ट और हेडफोन जैक दिया गया है। 
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.