Redmi Note 9 की सेल आज दोपहर 12 बजे, कीमत 11,999 रुपये से शुरू

Redmi Note 9 की मुख्य खासियतें होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन, क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020 एमएएच बैटरी हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 सितंबर 2020 11:41 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी
  • 11,999 रुपये में बेस मॉडल और 14,999 रुपये में टॉप-मॉडल आता है
  • फोन की खासियत 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,020 एमएएच बैटरी है

Redmi Note 9 की भारत में कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है

Redmi Note 9 स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। फोन लॉन्च के बाद से ही फ्लैश सेल के ज़रिए उपलब्ध होता आ रहा है। रेडमी नोट 9 की खासियतों में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन, क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 6 जीबी तक रैम और 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020 एमएएच की बैटरी हैं। यदि आप अभी तक इस फोन को फ्लैश सेल में नहीं खरीद सके हैं तो आज आपको एक मौका और दिया जा रहा है। Redmi Note 9 की कीमत, इसके स्पेसिफिकेशन और सेल में मिलने वाले ऑफर्स की जानकारियां नीचे दी गई हैं।
 

Redmi Note 9 price in India, sale details

रेडमी नोट 9 की कीमत भारत में कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 13,499 रुपये है। Redmi Note 9 का सबसे हाई-एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता, जिसे कंपनी 14,999 रुपये में बेच रही है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह फोन आपको एक्वा ग्रीन, आर्कटिक व्हाइट, पैबल ग्रे और स्कार्लेट रेड विकल्पों मिलेगा।
Advertisement

Redmi Note 9 की सेल Amazon और Mi.com पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस फोन के साथ कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। रेडमी नोट 9 को अमेज़न से खरीदते समय यदि आप RBL Bank क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर फोन को ईएमआई यानी किश्तों पर खरीदते हैं तो आपको 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत (प्राइम मेंबर्स के लिए और नॉन-प्राइम मेंबर्स को 3 प्रतिशत) का कैशबैक भी मिलेगा। फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्पों के साथ भी खरीदा जा सकता है।
 
 

Redmi Note 9 specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी और 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

रेडमी नोट 9 सीरीज़ के बाकी फोन की तरह इसमें भी क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसके वर्गाकार मॉड्यूल में जगह मिली है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का  Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.79 लेंस के साथ। यहां पर 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है, अल्ट्रा-वाइड-एंगल एफ/ 2.2 लेंस के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi ने रिटेल बॉक्स में 22.5 वॉट फास्ट चार्जर दिया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। पिछले हिस्से पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर क्वाड कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मौज़ूद है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  2. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  4. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  5. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  7. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  8. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  9. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  10. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.