Redmi Note 8T की तस्वीरें, स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक

Redmi Note 8 के तीन वेरिएंट होंगे- 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2019 15:40 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8टी में मुख्य अंतर एनएफसी सपोर्ट का
  • स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस हो सकता है रेडमी नोट 8टी
  • Redmi Note 8T भी क्वाड कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है

Redmi Note 8T में एनएफसी सपोर्ट होने का दावा

Xiaomi ने हाल ही में भारतीय मार्केट में Redmi Note 8 के साथ Redmi Note 8 Pro को लॉन्च किया था। दोनों ही फोन की कीमत बेहद ही आक्रामक है। रेडमी नोट 8 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी एक और स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे कथित तौर पर Redmi Note 8T के नाम से जाना जाएगा। यह रेडमी नोट 8 सीरीज़ के मौज़ूदा फोन का अपग्रेड या अलग वेरिएंट हो सकता है। इंटरनेट पर रेडमी नोट 8टी की वास्तविक और रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) लीक हुए हैं। इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर भी दावे किए गए हैं।

रेडमी नोट 8टी की वास्तविक तस्वीरों को लोकप्रिय टिप्सटर सुधांशु अंभोरे द्वारा साझा किया गया था। इन तस्वीरों से फोन के डिज़ाइन का खुलासा होता है। इसके अलावा फोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीर भी सामने आई है। बॉक्स पर फोन का नाम Redmi Note 8T लिखा है। जैसा कि हमने आपको बताया, टिप्स्टर ने फोन की कीमत, कलर और फोन के अलग वेरिएंट के बारे में भी जानकारी दी है।

फोन के इंफॉर्मेशन स्टिकर से Xiaomi के इस स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। यह 48 मेगापिक्सल के क्वाड कैमरा सेटअप, 6.3 इंच ड्यूड्रॉप नॉच और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से लैस है। जानकारी दी गई है कि रेडमी नोट 8टी में 4,000 एमएएच की बैटरी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है। एनएफसी सपोर्ट का भी ज़िक्र है जो रेडमी नोट 8 का हिस्सा नहीं था।
 

पहली नज़र में रेडमी नोट 8टी दिखने में रेडमी नोट 8 जैसा ही लगता है। इसमें स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर भी है। रिटेल बॉक्स से बड़ा चार्जर होने का खुलासा होता है, लेकिन आउटपुट के बारे में पता नहीं चला है। हम इस फोन में क्वाड कोर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद कर रहे हैं, रेडमी नोट 8 की तरह। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।

टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि रेडमी नोट 8टी के तीन वेरिएंट होंगे- 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज। कथित रेडमी नोट 8टी के तीन कलर वेरिएंट होंगे- मूनशैडो ग्रे, मूनलाइट व्हाइट और स्टारस्पेस ब्लू। सुधांशु अंभोरे ने दावा किया है कि फोन के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 199 यूरो (करीब 15,600 रुपये) होगी।
Advertisement

अब तक मिली जानकारियों के हिसाब से प्रतीत होता है कि रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8टी में मुख्य अंतर एनएफसी सपोर्ट होगा। क्योंकि लेटेस्ट लीक में रिटेल बॉक्स की तस्वीर सामने आई है। यह फोन के जल्द ही लॉन्च किए जाने की ओर इशारा है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 8T, Xiaomi Redmi Note 8T
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy M67 में मिल सकता है Exynos चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को सिखानी है बैंकिंग, सैलरी मिलेगी 2 करोड़ रुपये, OpenAI खोज रहा कैंडिडेट
  2. Xiaomi SkyNomad इंटेलिजेंट लार्ज-स्पेस SUV सीरीज पेश, कार बन जाएगी दूसरा घर
  3. Xiaomi ने नई वाशिंग मशीन Mijia Pro 10kg की लॉन्च, AI असिस्टेंट के साथ एडवांस वाशिंग फीचर से लैस, जानें कीमत
  4. Oppo Reno16, Reno16c की पहली सेल आज से, डिस्काउंट पर खरीदने का मौका, देखें सभी ऑफर्स
  5. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Truecaller सीईओ और TRAI के बीच लड़ाई! बढ़ते Spam कॉल्स के लिए TRAI को बताया जिम्मेदार
  7. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
  8. Vivo X Fold 6 के भारत में लॉन्च में हो सकती है देरी, लीक हुई प्राइसिंग
  9. भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
  10. Realme Narzo 100x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.