Xiaomi Redmi Note 8 की अगली सेल अब इस दिन होगी Amazon पर

Redmi Note 8 Sale: Xiaomi के चार रियर कैमरे वाले बजट स्मार्टफोन रेडमी नोट 8 की अगली सेल तारीख का पता चल गया है। अगर आप भी शाओमी ब्रांड के इस लेटेस्ट हैंडसेट को खरीदना चाहते हैं तो जानें।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 12 नवंबर 2019 17:06 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 8 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है
  • Redmi Note 8 में मिलेगी 4000 एमएएच की बैटरी
  • Redmi Note 8 की सेल Amazon पर

Redmi Note 8 Next Sale: शाओमी रेडमी नोट 8 की अगली सेल अब Amazon पर होगी इस दिन

Xiaomi Redmi Note 8 Sale: शाओमी के चार रियर कैमरे वाले बजट स्मार्टफोन रेडमी नोट 8 की अगली सेल तारीख का पता चल गया है। अगर आप भी Redmi Note 8 स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि शाओमी (Xiaomi) रेडमी नोट 8 की अगली सेल अब 19 नवंबर 2019 को Amazon पर होगी। याद रहे कि पिछले माह Redmi Note 8 के साथ शाओमी ने रेडमी नोट 8 प्रो (Redmi Note 8 Pro) स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया था। अहम खासियतों की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर से लैस है।

Redmi Note 8 price in India, सेल ऑफर्स

शाओमी रेडमी नोट 8 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। Xiaomi ब्रांड का यह फोन नेपट्यून ब्लू, मूनलाइट व्हाइट, कॉसमिक पर्पल और स्पेस ब्लैक रंग में मिलेगा। Redmi Note 8 की अगली सेल  अब Amazon पर 19 नवंबर को होगी।

यह भी पढ़ें-  Redmi Note 8 Pro vs Realme XT: कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ में कौन है बेहतर?

यह भी पढ़ें-  Redmi Note 8 में कितना दम? पहली नज़र में...

 
शाओमी रेडमी नोट 8 के साथ मिलने वाले सेल ऑफर्स की बात करें तो एचएसबीसी कैशबैक कार्ड पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट कैशबैक, HDFC Bank डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत कैशबैक और ICICI Bank क्रेडिट ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट (1,500 रुपये तक) मिलेगा। मी डॉट कॉम पर Airtel की ओर से 1120 जीबी तक 4जी डेटा मिलेगा।
 

Redmi Note 8 Specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसी डिस्प्ले का इस्तेमाल रेडमी के20 में किया है। यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक की है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के लिए अलग स्लॉट है।
Advertisement

Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।

Redmi Note 8 में 4,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में जीपीएस, ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 158.3x75.3x8.35 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, डिजिटल कंपास और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • Bad
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.