Redmi Note 8 का रेंडर आया सामने

चर्चा है कि Redmi Note 8 हैंडसेट मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसे बीते महीने पेश किया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 अगस्त 2019 18:46 IST
ख़ास बातें
  • M1906G7E और M1906G7T मॉडल नंबर के साथ दो फोन लिस्ट
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है Redmi Note 8
  • 64 मेगापिक्सल कैमरे से लैस हो सकता है रेडमी नोट 8
शाओमी के अगले बजट स्मार्टफोन Redmi Note 8 के रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हुए हैं। बता दें कि यह इस साल लॉन्च किए गए रेडमी नोट 7 का अपग्रेड होगा। यह रेंडर रेडमी ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग द्वारा जारी किए गए वीडियो टीज़र पर आधारित है। इस वीडियो टीज़र में शाओमी के 64 मेगापिक्सल सेंसर से लैस चार रियर कैमरे वाले फोन की झलक मिली थी। दूसरी तरफ, रेडमी नोट 8 को चीनी कंपलसरी सर्टिफिकेशन साइट 3C पर M1906G7E और M1906G7T मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। चर्चा है कि रेडमी नोट 8 हैंडसेट मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसे बीते महीने पेश किया गया था।

लू विबिंग ने गुरुवार को अपने वीबो अकाउंट पर एक वीडियो टीज़र पोस्ट किया जिसमें चार रियर कैमरे सेटअप वाले एक रेडमी फोन को दिखाया गया है। इनमें से एक सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। अधिकारी ने बताया कि करीब 15 दिन पहले ही इस फोन का प्रोडक्शन शुरू गया था। वीडियो में नज़र आने वाले फोन में तीन कैमरा वर्टिकल पोज़ीशन में है, चौथा सेंसर ट्रिपल कैमरा सेटअप के बगल में है।

वीडियो रिलीज करने और प्रोडक्शन शुरू होने की जानकारी देने के बावजूद लू विबिंग ने यह कभी भी नहीं कहा कि यह फोन Redmi Note 8 होगा। हालांकि, उनके द्वारा किए गए पोस्ट में कई बार रेडमी नोट 7 के 48 मेगापिक्सल के एआई कैमरा का ज़िक्र है। संभवतः यही रेडमी नोट 8 की ओर इशारा है।

रेडमी नोट 8 को लेकर किसी आधिकारिक घोषणा से पहले विबिंग द्वारा जारी किेए गए वीडियो पर आधारित रेडमी नोट 8 का रेंडर सामने आया है। रेंडर को मायड्राइवर्स द्वारा साझा किया गया है। इसमें फोन ग्रेडिएंट फिनिश के साथ नज़र आ रहा है। वीडियो में नज़र आ रहे क्वाड कैमरा सेटअप की ही झलक ग्राफिक्स से बनी इस तस्वीर में भी मिलती है। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर है। हो सकता है कि हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आए।

प्लेफुलड्रॉयड की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के डेटाबेस 3सी पर M1906G7E और M1906G7T मॉडल नंबर के साथ दो फोन लिस्ट किए गए हैं। इन फोन को 18 वॉट के चार्जर के साथ लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि ये रेडमी नोट 8 के वेरिएंट के तौर पर लॉन्च होंगे। नए मॉडल बीते महीने ही लॉन्च किए गए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ आएंगे।
Advertisement

शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने पहले ही बताया था कि मीडियाटेक जी90टी प्रोसेसर से लैस रेडमी गेमिंग फोन पर काम चल रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 8, Xiaomi, Redmi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  2. इस देश में प्रति दिन हो रही 64 करोड़ डॉलर से ज्यादा की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस.... 
  3. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  2. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  3. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  4. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
  6. Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
  7. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  8. India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं
  9. iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन
  10. इस देश में प्रति दिन हो रही 64 करोड़ डॉलर से ज्यादा की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस.... 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.