Redmi Note 8 Pro के नए वेरिएंट में हो सकता है इस प्रोसेसर का इस्तेमाल

Redmi Note 8 Pro: ऐसा कहा जा रहा है कि रेडमी नोट 8 प्रो के नए वेरिएंट पर काम चल रहा है। इसके अलावा अगले महीने Redmi K30 को लॉन्च किया जा सकता है, जानें।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 नवंबर 2019 17:15 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 Pro के नए वेरिएंट की मिली जानकारी
  • Xiaomi ने फिलहाल रेडमी नोट 8 प्रो के नए वेरिएंट की जानकारी नहीं दी
  • Redmi K30 आ सकता है मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ

Redmi Note 8 Pro: रेडमी नोट 8 प्रो के नए वेरिएंट में हो सकता है इस प्रोसेसर का इस्तेमाल

Redmi Note 8 Pro: ऐसा कहा जा रहा है कि रेडमी नोट 8 प्रो के नए वेरिएंट पर काम चल रहा है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर से लैस होगा। Redmi फोन को अगस्त में चीनी मार्केट में तो वहीं भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया है। चार रियर कैमरे, फुल-एचडी+ डिस्प्ले और 128 जीबी तक स्टोरेज से लैस Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को मीडियाटेक चिपसेट के साथ उतारा गया था। लेकिन अब Xiaomi ग्राहकों को लुभाने के लिए रेडमी नोट 8 प्रो को नए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ लाने की तैयारी में है।

टिप्स्टर ने ट्विटर अकाउंट Xiaomishka के जरिए इस बात की जानकारी को साझा किया है। दावा किया गया है कि आगामी Xiaomi फोन मॉडल नंबर M1912G7BE और M1912G7BC के साथ चीनी कम्युनिकेशन कमीशन (3सी) डेटाबेस पर लिस्ट किए गए हैं। कहा जा रहा है कि यह रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट से लैस है।

स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर से लैस Xiaomi का Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन अगले महीने भारत में लॉन्च होने वाले Realme XT 730G से मुकाबला करेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि शाओमी भारत में अपने नए रेडमी नोट 8 प्रो वेरिएंट को लॉन्च करेगी या नहीं। स्नैपड्रैगन वाले रेडमी नोट 8 प्रो के अलावा टिप्स्टर ने दावा किया है कि मॉडल नंबर M1911U2E वाला Redmi K30 स्मार्टफोन भारत में दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा। रेडमी के30 5G सपोर्ट और मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

पिछले माह सामने आए टीज़र से इस बात का पता चला था कि Redmi K30 डुअल होल-पंच डिस्प्ले और डुअल बैंड 5जी सपोर्ट के साथ उतारा जा सकता है। इसके अलावा शाओमी अगले साल रेडमी के30 के अपग्रेड वर्जन Redmi K30 Pro को लॉन्च कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  3. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  4. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  6. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  7. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  8. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  9. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  10. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.