Redmi Note 8 को नया MIUI अपडेट मिलने का दावा

Redmi Note 8 अपडेट का डाउनलोड साइज़ 434MB है और यह रेडमी नोट 8 को MIUI V11.0.4.0.PCOINXM पर अपग्रेड कर देता है। लेटेस्ट एमआईयूआई अपडेट मार्च एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और सिस्टम में सुधार लाता है।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 28 मार्च 2020 13:45 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 का यह अपडेट MIUI 11.0.4 वर्ज़न के साथ आता है
  • दावा है कि अपडेट में मार्च 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलता है
  • रेडमी नोट 8 अपडेट से होगा सिस्टम स्टेबिलिटी में सुधार

Redmi Note 8 MIUI अपडेट 11.0.4 वर्ज़न के साथ आता है

Xiaomi Remdi Note 8 को नया MIUI अपडेट मिला है। यूज़र्स रिपोर्ट कर रहे हैं कि रेडमी नोट 8 को MIUI 11.0.4 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह अपडेट लेटेस्ट मार्च 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। जानकारी मिली है कि यह अपडेट सिस्टम स्थिरता में सुधार लाता है और इस अपडेट में अब ऐप लॉक फीचर में सभी ऐप का सपोर्ट जोड़ दिया गया है। हालांकि इस अपडेट को लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई आधिकारित बयान जारी नहीं किया गया है और यह जानकारी पूरी तरह से यूज़र्स की रिपोर्ट पर आधारित है।

भारत में एक Redmi Note 8 यूज़र ने अपडेट पेज का एक स्क्रीनशॉट ट्वीट किया है, जो साफ तौर पर नए वर्ज़न और अपडेट में लाए गए बदलावों और सुधारों की जानकारी को दिखाता है। अपडेट का डाउनलोड साइज़ 434MB है और यह रेडमी नोट 8 को MIUI V11.0.4.0.PCOINXM पर अपग्रेड कर देता है। स्क्रीनशॉट में दिखाए गए चेंजलॉग के मुताबिक, अपडेट मार्च एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और सिस्टम में सुधार लाता है। यदि आपके पास रेडमी नोट 8  है तो आप अपडेट की जांच खुद से कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन की सेटिंग्स में जाके अपडेट पेज पर जाना होगा


इस बीच, Xiaomi फोरम मॉडरेटर्स ने अभी तक 'MIUI Update Tracker' पेज को अपडेट नहीं किया है। बता दें कि इस फोरम में कंपनी की हर अपडेट की जानकारी को पोस्ट किया जाता है।

याद दिला दें कि Redmi Note 8 को पिछले साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया गया था। इसमें 48-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे वाला एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज शामिल है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  5. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.