Redmi Note 7 का रिव्यू

Redmi Note 7 की भारत में शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। क्या यह एक बेहतरीन बजट स्मार्टफोन साबित होगा, पढ़ें रिव्यू।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 28 मार्च 2019 18:48 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 के फ्रंट और बैक पर हुआ गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल
  • Redmi Note 7 की परफॉर्मेंस अच्छी है
  • Redmi Note 7 की भारत में शुरुआती कीमत 9,999 रुपये

Redmi Note 7 की भारत में शुरुआती कीमत है 9,999 रुपये

Xiaomi की Redmi Note-सीरीज़ ने भारत में बजट स्मार्टफोन सेगमेंट को एक अलग रूप दिया है। 15,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में शाओमी के Redmi Note 3, Redmi Note 5 Pro (रिव्यू) और अब Redmi Note 7 Pro (रिव्यू)  कुछ आइकॉनिक स्मार्टफोन रहे हैं जो पावरफुल प्रोसेसर के साथ आते हैं। आज हम रेडमी नोट 7 (Redmi Note 7) को रिव्यू करेंगे। याद करा दें कि भारतीय बाजार में कुछ समय पहले रेडमी नोट 7 प्रो के साथ Redmi Note 7 को भी लॉन्च किया गया था। भारत में रेडमी नोट 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है।

Redmi Note 7 में आपको रेडमी नोट 7 प्रो की तरह 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा नहीं मिलेगा लेकिन फिर भी इस प्राइस सेगमेंट में यह फोन अन्य फोन को टक्कर देगा। हमारे पास रिव्यू के लिए Redmi Note 7 का 4 जीबी रैम वेरिएंट उपलब्ध है जिसकी कीमत भारत में 11,999 रुपये है।
Advertisement
 

Redmi Note 7 का डिजाइन

रेडमी नोट 6 प्रो (Redmi Note 6 Pro) (रिव्यू) दिखने में रेडमी नोट 5 प्रो से कुछ खास अलग नहीं था। लेकिन Xiaomi ने इस बार अपनी नई Redmi Note 7-सीरीज़ के डिजाइन में काफी बदलाव किया है। रेडमी नोट 7 तीन स्ट्राइकिंग कलर वेरिएंट में आता है। Redmi Note 7 के पिछले हिस्से में ग्लास बैक पैनल दिया गया है जो कि इस प्राइस रेंज़ में देखने को नहीं मिलता है।

Xiaomi ने फोन के फ्रंट और बैक पर गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया है जो कि इस प्राइस रेंज़ में काफी प्रभावशाली है। इसके साइड प्लास्टिक के बने हैं लेकिन हाथ में डिवाइस को पकड़ने के बाद यह प्रीमियम लुक देती है। Redmi Note 7 की बॉडी पर पी2आई नैनो कोटिंग की गई है, इसका मतलब शाओमी ब्रांड का यह फोन स्‍प्‍लैश-प्रूफ है।
Advertisement
 

Redmi Note 7 काफी बड़ा फोन है लेकिन फिर भी हाथ में फोन को पकड़ने पर ग्रिप अच्छी रहती है। हमारे पास रिव्यू के लिए रेडमी नोट 7 का रूबी रेड वेरिएंट उपलब्ध है। इसके बैक पैनल पर ग्लॉसी फिनिश है। रेडमी नोट 7 थोड़ा वज़नदार फोन है क्योंकि इसका वज़न 185 ग्राम है। लेकिन फोन को इस्तेमाल करने पर आपको यह बिल्कुल भी भारी नहीं लगेगा। पावर और वॉल्यूम बटन को फोन के दाहिनी तरफ जगह मिली है।

Redmi Note 7 के बायीं तरफ सिंगल ट्रे है जिसमें आप चाहें तो दो नैनो-सिम या फिर एक नैनो-सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकते हैं। हाइब्रिड डुअल-सिम ट्रे आपको थोड़ा निराश कर सकती है, वह भी तब जब हाल ही में इसी सेगमेंट में लॉन्च हुए कई फोन डेडिकेटेड माइक्रेएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आते हैं। हमारे रिव्यू यूनिट में सिम-ट्रे बॉडी में पूरी तरह से फिट नज़र नहीं आ रहा था, हमारे हिसाब से बनावट में एक ये ही कमी है।
Advertisement
 

3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक को फोन के ऊपरी हिस्से में तो वहीं यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को फोन के निचले हिस्से में जगह मिली है। यह देखकर अच्छा लगा कि Xiaomi भी अब अंततः अपने बजट सेगमेंट में आने वाले फोन में यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी देने लगी है।
Advertisement

Redmi Note 7 के ऊपरी हिस्से में आईआर ब्लॉस्टर है। इसकी मदद से आप मी रिमोट ऐप के जरिए इंफ्रेड होम एप्लायंसेज को कंट्रोल कर सकते हैं। Redmi Note 7 में स्क्रीन के नीचे व्हाइट नोटिफिकेशन एलईडी दी गई है। 6.3 इंच डिस्प्ले के आसपास दिया बॉर्डर आसानी से नोटिस हो जाता है, खासतौर से सेल्फी कैमरे के लिए दिया ड्यूड्रॉप नॉच।
 

एलसीडी पैनल फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। डे लाइट में यूज़र की सहूलियत के लिए 6.3 इंच की स्क्रीन 450 निट ब्राइटनेस लेवल के साथ आती है और कलर रिप्रोडक्शन भी अच्छा है। इसके अलावा आप कॉन्ट्रास्ट और कलर टेम्परेचर को भी नियंत्रित कर पाएंगे जो कि अच्छी बात है। खासतौर से इस कलर वेरिएंट के साथ ग्लास बैक पैनल स्ट्राइकिंग लुक देता है। तर्जनी उंगली कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर तक आसानी से पहुंच जाती है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि डुअल कैमरा मॉड्यूल थोड़ा उभरा हुआ है। रिटेल बॉक्स में ट्रांसपेरेंट केस, स्टैंडर्ड 10 वाट पावर अडेप्टर, टाइप-सी कैबल और सिम-इजेक्ट टूल है।
Advertisement
 

Redmi Note 7 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

रेडमी नोट 7 में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। 15,000 रुपये के सेगमेंट में इस चिपसेट का होना अब आम बात हो गई है। यह रेडमी नोट 7 प्रो (Redmi Note 7 Pro) में दिए स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर जितना पावरफुल नहीं है। गौर करने वाली बात यह है कि आपको 10,000 रुपये से कम में Redmi Note 7 के बेस वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर मिल रहा है जो कि बड़ी बात है।
 

रेडमी नोट 7 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। हमारे पास रिव्यू के लिए 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मौजूद है और इस मॉडल की कीमत 2,000 रुपये अधिक है, यानी यह वेरिएंट 11,999 रुपये में मिलता है। Redmi Note 7 स्मार्टफोन डुअल 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5, तीन सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम, एफएम रेडियो, यूएसबी-ओटीजी और कई सेंसर से लैस है।

Redmi Note 7 फोन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित मीयूआई 10.2 (MIUI 10.2) पर चलता है। हमारे पास रिव्यू के लिए मौजूद हैंडसेट फरवरी 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच पर चल रहा है। फोन में कई ब्लोटवेयर प्री-इंस्टॉल हैं। जैसे ही हमने हैंडसेट को सेटअप किया, नोटिफिकेशन शेड में स्टॉक Xiaomi ऐप जैसे कि म्यूज़िक और वीडियो प्लेयर की तरफ से विज्ञापन और प्रमोशन दिखाई देने लगे। हालांकि, इसे फिक्स करने का भी तरीका है।

ज्यादातर प्री-इंस्टॉल थर्ड-पार्टी ऐप्स को अनइंस्टॉल किया जा सकता है और जिसे अनइंस्टॉल नहीं किया जा सकेगा। ऐसे ऐप्स के लिए ऐप सेटिंग पेज में स्पैमी पुश नोटिफिकेशन को डिसेबल करने का विकल्प होता है। इन बदलाव के बाद Redmi Note 7 पर आपको पहले की तुलना में स्पैम-फ्री अनुभव होगा। हमने अपने रेडमी नोट 7 प्रो (Redmi Note 7 Pro) रिव्यू में मीयूआई 10 शॉर्टकट और जेस्चर के बारे में बताया था।
 

Redmi Note 7 परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी लाइफ

रेडमी नोट 7 बेहतर स्पेसिफिकेशन से लैस है, ऐसे में यह आश्चर्य की बात नहीं है कि यह फोन दिनभर के सभी टास्क को आसानी से हैंडल कर लेता है। प्रोसेसर इतना पावरफुल है कि यह सोशल और प्रोडक्टिविटी ऐप्स को आसानी से हैंडल कर लेता है, साथ ही गेमिंग के लिए भी यह काफी अच्छा है। रेडमी नोट 7 में हीटिंग की समस्या सामने नहीं आई है। लेकिन अवश्य ही जब हम कुछ समय के लिए PUBG Mobile खेलते हैं तो यह गर्म होता है। लेकिन फोन इतना भी गर्म नहीं होता कि आपको बीच में कुछ समय के लिए ब्रेक लेना पड़े।

Redmi Note 7 एक बड़ा फोन है लेकिन MIUI में वन-हैंड मोड दिया गया है। इसे होम बटन पर स्वाइप जेस्चर की मदद से एक्टिवेट किया जा सकता है। लेकिन कई बार यह सही ढंग से कार्य भी नहीं करता है। फिंगरप्रिंट सेंसर तेजी से काम करता है, इसके अलावा यह फोन एआई फेस रिकग्निशन सपोर्ट के साथ भी आता है। पर्याप्त लाइट में यह तेज गति से काम करता है और इसके अलावा रेज़-टू-वेक जेस्चर भी है लेकिन यह लो-लाइट में सही ढंग से काम नहीं करता।
 

हमारे टेस्ट में Redmi Note 7 ने मीडिया फाइल्स को अच्छे से प्लेबैक किया। रेडमी नोट 7 में वीडियो शार्प और कलर्स भी प्रभावशाली नज़र आए, हालांकि ब्लैक लेवल थोड़ा बेहतर हो सकते थे। यह फोन Widevine L1 सर्टिफाइड है, इसका मतलब आप Netflix और अमेज़न प्राइम वीडियो के टीवी शो और मूवी को स्ट्रीम कर सकते हैं।

सिंगल स्पीकर ग्रिल से आवाज़ तेज आती है। स्पीकर फोन के निचले हिस्से में तो है लेकिन इसे दाहिनी तरफ जगह मिली है, इसी कारण फोन को लैंडस्केप मोड में पकड़ने के बाद भी स्पीकर ब्लॉक नहीं होता। रेडमी नोट 7 प्रो की तरह Redmi Note 7 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर नहीं दिया गया है। रेडमी नोट 7 के पिछले हिस्से में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। मुख्य लेंस का अपर्चर एफ/2.2 है तो ऐसे में बेहतर लो-लाइट शॉट्स क्लिक होने की उम्मीद नहीं है।
 

कैमरा ऐप में एआई सीन डिटेक्शन फीचर के साथ पैनारोमा, पोर्टेट, प्रो और स्केव्यर आदि शूटिंग मोड्स मिलेंगे। दिन की रोशनी में Redmi Note 7 अच्छी तस्वीरें खिंचता है। कलर और डिटेल्स अच्छे से कैप्चर हुए लेकिन हमें थोड़ी शॉर्पनेस की कमी लगी। ब्राइट बैकग्राउंड के साथ क्रोमैटिक एबररेशन की झलक देखने को मिल रही थी और एचडीआर हमेशा ब्राइट एरिया के एक्सपोज़र को हैंडल नहीं कर पाता है।

कैमरा ऐप एआई सिस्टम बिल्डिंग, पौधों, फूल आदि को सही से डिटेक्ट कर लेता है। मैक्रो मोड पर कैमरा एआई कलर्स को बूस्ट कर देता है जिस वजह से सब्जेक्ट आर्टिफिशियल लगने लगता है। आप शॉट लेने से पहले इसे बंद कर दें। डेप्थ सेंसर अच्छे पोर्टेट शॉट्स लेने में मदद करता है। ऑब्जेक्ट और लोगों के लिए एज डिटेक्शन भी अच्छा है। लो-लाइट परफॉर्मेंस अच्छी है लेकिन सर्वोत्तम नहीं है। पर्याप्ट लाइट में कलर्स और लैंडस्केप मोड में डिटेल्स भी अच्छे से कैप्चर हुई। रिव्यू के दौरान डिवाइस को सिस्टम अपडेट प्राप्त हुआ था। अपडेट के साथ रेडमी नोट 7 में नए नाइट शूटिंग मोड को जोड़ा गया है।

पर्याप्त लाइट होने पर 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा अच्छी सेल्फी लेता है। एआई ब्यूटीफिकेशन ज्यादा आक्रामक नहीं है। आप चाहें तो बोकेफ इफेक्ट के साथ भी सेल्फी शूट कर सकते हैं और एज डिटेक्शन भी खराब नहीं है। लो-लाइट में भी सेल्फी अच्छी आई। वीडियो क्वालिटी कुछ खास प्रभावशाली नहीं है। डे लाइट में शूट करते समय ब्राइट एरिया ओवरएक्सपोज़ लगता है।

रिकॉर्डिंग समाप्त करने पर इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइजेशन अप्लाई होता है तो ऐसे में आप शूट करते समय प्रीव्यू नहीं देख पाएंगे कि आपकी वीडियो कैसी लगेगी। फोन में 4के विकल्प नहीं है, आपको 1080पी, 60 फ्रेम प्रति सेकेंड मोड मिलेंगे। इसके अलावा आपको टाइम लैप्स और स्लो-मोशन जैसे शूटिंग मोड्स भी मिलेंगे जो बेहतर ढंग से काम करते हैं।

Redmi Note 7 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह फोन क्वालकॉम क्विक चार्ज 4 फास्ट चार्जिंग के साथ आता है लेकिन तब जब आप सही चार्जर का इस्तेमाल करें। रिटेल बॉक्स में आपको स्टैंडर्ड 10 वाट का चार्जर मिलेगा। फोन के साथ आए चार्जर से एक घंटे में फोन 57 प्रतिशत तक चार्ज हो पाया। फोन की बैटरी लाइफ अच्छी है। हमारे एचडी वीडियो बैटरी लूप टेस्ट में Redmi Note 7 ने 12 घंटे और 52 मिनट का बैकअप प्रदान किया। गौर करने वाली बात यहां ये है कि Redmi Note 7 Pro में भी 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है लेकिन इस फोन ने 19 घंटे तक साथ निभाया था।
 

हमारा फैसला

Redmi Note 7 के बेस वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है, हमने इस वेरिएंट को टेस्ट नहीं किया है। फोन की लुक काफी अच्छी है और इसकी बिल्ड क्वालिटी भी बढ़िया है। फोन में अच्छा डिस्प्ले, उपयुक्त कैमरा, मजबूत ऐप परफॉर्मेंस और अच्छी बैटरी लाइफ है। अगर आपको एक साथ दो सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना है तो यह फोन आपके लिए नहीं है क्योंकि Redmi Note 7 में हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट दिया गया है।

आप चाहें तो असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम2 (Asus ZenFone Max Pro M2) के बेस वेरिएंट पर भी विचार कर सकते हैं। इसका बेस वेरिएंट ऑनलाइन 10,000 रुपये से कम में उपलब्ध है। Redmi Note 7 में प्री-इंस्टॉल ब्लोटवेयर, औसत से नीचे लो-लाइट कैमरा परफॉर्मेंस और रिटेल बॉक्स में आपको फास्ट चार्जर भी नहीं मिलेगा।

हमने रेडमी नोट 7 के 4 जीबी रैम वेरिएंट को टेस्ट किया है जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। अगर आप बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस वाले फोन लेना चाहते हैं तो हमें लगता है कि रियलमी 2 प्रो (Realme 2 Pro) (रिव्यू) या Xiaomi Mi A2 (रिव्यू) आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। भारत में 15,000 रुपये से कम में अच्छे और कई पावरफुल स्मार्टफोन उपलब्ध हैं और Redmi Note 7 इनमें से एक है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  11. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  8. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.