Redmi Note 7 सीरीज़ के दो करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट बिके

Redmi Note 7: जुलाई महीने में Xiaomi ने ऐलान किया था कि वह रेडमी नोट 7 सीरीज़ के 15 मिलियन से ज़्यादा डिवाइस बेचने में सफल रही है। 1 करोड़ का आंकड़ा मई महीने में पार हुआ था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 अगस्त 2019 09:56 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 7 सीरीज़ के तीन हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध
  • भारत में बिकते हैं रेडमी नोट 7 प्रो, रेडमी नोट 7एस और Redmi Note 7
  • रेडमी नोट 7एस और रेडमी नोट 7 प्रो की कीमतें हुईं कम

Redmi Note 7 सीरीज़ के दो करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट बिके

Xiaomi ने मंगलवार को ऐलान किया कि कंपनी दुनिया भर में रेडमी नोट 7 सीरीज़ के 2 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट बेचने में सफल रही है। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन एक यूज़र को रेडमी नोट 7 प्रो गिफ्ट के तौर पर देंगे। बता दें कि कंपनी की रेडमी नोट 7 सीरीज़ के तीन हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध हैं- रेडमी नोट 7 प्रो, रेडमी नोट 7एस और Redmi Note 7। याद रहे कि रेडमी नोट 7 को सबसे पहले चीनी मार्केट में उतारा गया था, जबकि रेडमी नोट 7 प्रो को सबसे पहले भारत में फरवरी में पेश किया गया था।

रेडमी इंडिया और मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके बताया है कि लॉन्च के बाद अब तक मार्केट में 2 करोड़ से ज्यादा Redmi Note 7 सीरीज़ हैंडसेट बिक चुके हैं। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि रेडमी नोट 7 को सबसे पहले चीनी मार्केट में उतारा गया था। इसके बाद फरवरी महीने में रेडमी नोट 7 प्रो आया। फिर मई महीने में रेडमी नोट 7एस को भारत लाया गया। यह चीन में लॉन्च किए गए रेडमी नोट 7 का ही भारतीय वेरिएंट है। देखा जाए तो कुल सात महीनों में रेडमी नोट 7 सीरीज़ के 2 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट बेचे जा चुके हैं।

जुलाई महीने में शाओमी ने ऐलान किया था कि वह रेडमी नोट 7 सीरीज़ के 15 मिलियन से ज़्यादा डिवाइस बेचने में सफल रही है। 1 करोड़ का आंकड़ा मई महीने में पार हुआ था। कंपनी करीब एक महीने में ही रेडमी नोट 7 सीरीज़ के करीब 50 लाख हैंडसेट बेचने में सफल रही है। साफ है कि रेडमी नोट 7 सीरीज़ मार्केट में खासा लोकप्रिय रहा है।

गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने हाल ही में अपने शाओमी रेडमी नोट 7एस और रेडमी नोट 7 प्रो फोन की कीमतों में बदलाव किया था। शाओमी रेडमी नोट 7एस के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस वेरिएंट को 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कीमत में कटौती के बाद रेडमी नोट 7एस के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। पहले यह वेरिएंट 12,999 रुपये में बिकता था। रेडमी नोट 7 प्रो का 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 7, Redmi Note 7S, Redmi Note 7 Pro, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.