Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?

Redmi Note 17 5G हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है, जिसका मुकाबला Realme 15 5G और Nothing Phone 3a से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अगस्त 2026 10:44 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 17 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Realme 15 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर है।
  • Nothing Phone 3a में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 प्रोसेसर है।

Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a

Photo Credit: Xiaomi/Realme/Nothing

Redmi Note 17 5G हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है, जिसका मुकाबला Realme 15 5G और Nothing Phone 3a से हो रहा है। Redmi Note 17 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Realme 15 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर मिलता है। जबकि Nothing Phone 3a ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Redmi Note 17 5G, Vivo T5x 5G और OnePlus Nord CE6 Lite के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं। 

Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a

Advertisement

कीमत और स्टोरेज

Redmi Note 17 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है। वहीं Realme 15 5G के 8GB+128GB स्टरेज वेरिएंट की कीमत ₹29,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹31,999 है। वहीं Nothing Phone 3a के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹26,999 है।


डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Advertisement

Redmi Note 17 5G में 6.9 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2396×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस है। जबकि Realme 15 5G में 6.8 इंच की फुल HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजॉल्यूशन 2800×1280 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Nothing Phone 3a में 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 30-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Redmi Note 17 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Realme 15 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर मिलता है। जबकि Nothing Phone 3a में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 प्रोसेसर आता है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

Redmi Note 17 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है। वहीं Realme 15 5G एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। जबकि Nothing Phone 3a एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड नथिंग ओएस 3.1 पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप

Redmi Note 17 5G में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी दिया गया है। वहीं Realme 15 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। जबकि Nothing Phone 3a के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा

Redmi Note 17 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Realme 15 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Nothing Phone 3a में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement

Redmi Note 17 5G में 5जी, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Realme 15 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल फ्रीक्वेंसी जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। वहीं Nothing Phone 3a में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी है।

बैटरी बैकअप

Redmi Note 17 5G में 8000mAh बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Realme 15 5G में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का सपोर्ट करती है। जबकि Nothing Phone 3a में 5000mAh की बैटरी आती है जो कि 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  4. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.