Redmi Note 16 Pro Plus में मिल सकता है 200MP कैमरा!

Redmi Note 16 स्टैंडर्ड मॉडल को छोड़कर कंपनी सीरीज के प्रो वेरिएंट्स में 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दे सकती है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 नवंबर 2025 16:57 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 16 Pro Plus में 200MP मेन कैमरा मिल सकता है।
  • प्रो प्लस मॉडल में तीन कैमरा देखने को मिल सकते हैं
  • Redmi Note 16 Pro में डुअल कैमरा सेटअप आने की संभावना है

Redmi Note 15 सीरीज को कंपनी ने अगस्त 2025 में लॉन्च किया था।

Redmi Note 16 स्मार्टफोन सीरीज को लेकर लीक्स का सिलसिला तेज हो गया है। कंपनी मिडरेंज में नए दावेदार पेश करने की तैयारी कर रही है। सीरीज में Redmi Note 16 और Note 16 Pro+ जैसे मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। कंपनी इस सीरीज में धांसू कैमरा स्पेसिफिकेशंस पेश कर सकती है जिसे लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। कहा गया है कि रेडमी नोट 16 प्रो मॉडल्स में 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से रेडमी नोट 16 सीरीज के लॉन्च से पहले खास बातें। 

Redmi Note 16 Pro और Redmi Note 16 Pro+ जैसे मॉडल्स के साथ शाओमी की सब्सिडिएरी कंपनी Redmi अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज की तैयारी में लगी है। इस सीरीज में कथित रूप से शामिल Redmi Note 16 Pro मॉडल्स को लेकर टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू ने एक अहम खुलासा (via) किया है। टिप्स्टर का कहना है कि Redmi Note 16 स्टैंडर्ड मॉडल को छोड़कर कंपनी सीरीज के प्रो वेरिएंट्स यानी Redmi Note 16 Pro और Note 16 Pro+ में 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दे सकती है। 

Redmi Note 16 Pro में डुअल कैमरा सेटअप आने की संभावना है जिसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, प्रो प्लस मॉडल में तीन कैमरा देखने को मिल सकते हैं जिसमें तीसरे सेंसर के तौर पर कंपनी पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस को शामिल कर सकती है। टिप्स्टर ने कहा है कि कुछ ऐसे ही स्पेसिफिकेशंस के साथ Realme भी अपनी Realme 16 सीरीज को पेश कर सकती है। हालांकि यह अभी कयास भर है और कंपनी ने अधिकारिक रूप से ऐसा कोई संकेत सीरीज के बारे में नहीं दिया है। 

Redmi Note 15 सीरीज को कंपनी ने अगस्त 2025 में लॉन्च किया था। सक्सेसर सीरीज रेडमी नोट 16 भी इसी लॉन्च टाइमलाइन को फॉलो कर सकती है। हालांकि आने वाले महीनों में इस सीरीज को कंपनी टीज करना शुरू कर सकती है। इससे पहले आईं कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सीरीज में कंपनी 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले दे सकती है जिसमें फ्लैट डिजाइन होगा। फोन में 7500mAh तक बैटरी देखने को मिल सकती है। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7400X

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

1280x2772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  3. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  2. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  5. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  6. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  7. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  8. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  9. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  10. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.