10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Redmi Note 14 Pro 5G, Amazon पर भारी डिस्काउंट

Redmi Note 14 Pro 5G इस वक्त भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। Amazon इस फोन पर धांसू ऑफर लेकर आई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2025 07:34 IST
ख़ास बातें
  • फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 31% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है
  • ऑफर के तहत फोन का 8 जीबी रैम, 128 स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध है
  • बैंक ऑफर के साथ 1000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट

Redmi Note 14 Pro 5G में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Redmi

Xiaomi की सहायक Redmi की Note सीरीज के स्मार्टफोन यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। कंपनी का एक ऐसा ही पॉपुलर स्मार्टफोन मॉडल Redmi Note 14 Pro 5G इस वक्त भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। Amazon इस फोन पर धांसू ऑफर लेकर आई है। फोन में 8 जीबी रैम दी गई है। यह 5500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। फोन में Mediatek Dimensity 7300 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है जो कि एक दमदार चिपसेट माना जाता है। फोन पर कंपनी ने भारी छूट दी है। इसके साथ ही बैंक ऑफर भी है जिसके बाद इसकी कीमत और कम हो जाती है। आइए जानते हैं ऑफर डिटेल्स। 

Redmi Note 14 Pro 5G Discount Offer on Amazon

Redmi Note 14 Pro 5G को इस वक्त Amazon पर भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 31% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। Redmi Note 14 Pro 5G अब MRP 28,999 की बजाए Rs 20,124 में लिस्टेड है। फोन पर कंपनी ने 8,875 रुपये की सीधी छूट दी है। लेकिन अगर आप बैंक ऑफर भी लगा देते हैं तो इस फोन को और अधिक सस्ते में खरीदा जा सकता है। 

Axis Bank के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI ट्रांजैक्शन पर इस फोन को और अधिक सस्ते में पा सकते हैं। फोन पर कंपनी इस बैंक ऑफर के साथ 1000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट दे रही है। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 19,124 रुपये रह जाती है। यानी फोन को करीबन 10 हजार रुपये सस्ते में खरीदने का मौका है। ऑफर के तहत फोन का 8 जीबी रैम, 128 स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध है। 

Redmi Note 14 Pro 5G Specifications

Redmi Note 14 Pro 5G में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 3000 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्ट्रा चिपसेट है। इसमें रियर में 50MP OIS सपोर्ट के साथ Sony LYT-600 मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। साथ में 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। यह फोन 5500mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। डिवाइस HyperOS पर चलता है और इसमें IP68 रेटिंग दी गई है। डिस्प्ले पर Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिल जाता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार से सस्ते में घर में होगी जबरदस्त कूलिंग, ये 5 Split AC बिल भी करेंगे कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme भारत में लॉन्च करने वाला है P4 Lite 5G, 'बजट' फोन के टीजर में दिखाई दिया डिजाइन
  2. इन रोमांचक PlayStation गेम्स को फ्री में खेलने का मौका, मार्च महीने की पूरी लिस्ट हुई लीक
  3. क्रिप्टो स्कैम में हैदराबाद के कंसल्टेंट के साथ 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी
  4. Poco X8 Pro Max में होगी 9,000mAh की दमदार बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. LPG सिलेंडर की किल्लत, स्मार्ट कूकर बनेंगे मदद, ऑनलाइन भारी डिस्काउंट पर खरीदें
  6. UPI यूजर्स के लिए नया खतरा, ‘Digital Lutera’ से अकाउंट हाईजैक का दावा
  7. Samsung Galaxy S26 सीरीज की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. आसानी से भेजें सीक्रेट ईमेल, सिर्फ पासकोड से खुलेगा और अपने आप हो जाएगा डिलीट, जानें कैसे
  10. Xiaomi 17 Ultra भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.