Redmi Note 14 Pro का 4G मॉडल 12GB तक रैम, 5000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च!

पिछले कुछ लीक्स और लिस्टिंग्स में मॉडल नंबर 24116RACCG को Redmi Note 14 Pro 4G के साथ जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2024 20:30 IST
ख़ास बातें
  • 8GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज वाले चार वेरिएंट्स में आ सकता है
  • स्मार्टफोन के 5G वर्जन के समान ही 5,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है
  • फोन 6.67-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400) pOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 14 Pro 5G को सितंबर में चीन में लॉन्च किया गया था और अब ऐसा प्रतीत होता है कि स्मार्टफोन का 4G मॉडल ग्लोबल मार्केट में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, क्योंकि इसे अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट फेडरल कम्यूनिकेशन्स कमीशन (FCC) पर देखा गया है। इस लिस्टिंग में स्मार्टफोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी पता चलता है। इसमें 12GB तक रैम और pOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा, Redmi फोन के स्टोरेज और बैटरी की जानकारियां भी इस सर्टिफिकेशन में दी गई हैं।

91मोबाइल्स ने मॉडल नंबर 24116RACCG के साथ FCC में एक Xiaomi Redmi स्मार्टफोन को लिस्टेड देखा है। पिछले कुछ लीक्स और लिस्टिंग्स में इस मॉडल नंबर को Redmi Note 14 Pro 4G के साथ जोड़ा गया है। यदि यह रेडमी नोट 14 प्रो का 4G वर्जन है, तो लिस्टिंग से पता चलता है कि अपकमिंग रेडमी 4G फोन 6.67-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400) pOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। बता दें Redmi Note 14 Pro 5G में भी समान साइज का डिस्प्ले मिलता है।

इसके अलावा, लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट दिखाता है कि फोन में 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB+256GB और 12GB + 512GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन्स मिलेंगे। स्मार्टफोन के 5G वर्जन के समान ही 5,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। फोन को FCC में डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ और 4G LTE कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ लिस्ट किया गया था।

इसके अलावा, लिस्टिंग में अपकमिंग Redmi Note 14 Pro के 4G मॉडल की कोई अन्य जानकारी मौजूद नहीं है। हालांकि, ऐसा हो सकता है कि इसमें कोई स्पेसिफिकेशन्स 5G वर्जन के समान ही हो। ऐसे में आपको बताते चलें कि Redmi Note 14 Pro 5G में 6.67-इंच 1.5K (1,220x2,712 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000nits पीक ब्राइटनेस, 2560Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, HDR10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर मिलता है। 
Advertisement

Redmi Note 14 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50-मेगापिक्सल मेन Sony LYT-600 सेंसर, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा शामिल है। इसमें 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी से लैस आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.