Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition : ‘रेडमी नोट 13 प्रो’ का ‘सुर्ख लाल’ वेरिएंट भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

Redmi Note 13 Pro 5G में 6.67 इंच का CrystalRes AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 2712 x 1220 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1800nits है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 जून 2024 14:09 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 Pro का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्‍च
  • 8 जीबी रैम और दो स्‍टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकता है
  • 200 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा मिलता है इस फोन में

फोन में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red : शाओमी ने भारत में अपने प्रोडक्‍ट लॉन्‍च की फ्रीक्‍वेंसी को बढ़ा दिया है। हाल में कंपनी ‘शाओमी 14 सीवी' लेकर आई थी और अब उसने Redmi Note 13 Pro Scarlet Red (रेडमी नोट 13 प्रो स्कार्लेट रेड एडिशन) को लॉन्‍च किया है। फोन के आर्कटिक वाइट, कोरल पर्पल और मिडनाइट ब्‍लैक कलर ऑप्‍शंस पहले से ही मौजूद हैं। नए वेरिएंट के स्‍पेसिफ‍िकेशंस में कोई बदलाव नहीं है। जिन्‍हें सुर्ख लाल रंग पसंद है, वो इस डिवाइस के साथ जा सकते हैं। यह दो रैम और स्‍टोरेज वेरिएंट में आया है।   
 

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition Price in India 

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition की कीमत 8GB + 128GB मॉडल के लिए 24,999 रुपये है। इसका 8GB + 256GB मॉडल 26,999 रुपये का है।  
Advertisement
 

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition Specs, features 

Redmi Note 13 Pro 5G में 6.67 इंच का CrystalRes AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 2712 x 1220 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1800nits है। यह Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से पैक होकर आता है। फोन में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

Redmi Note 13 Pro 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिहाज से यह स्मार्टफोन इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक फीचर से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल सिम, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और IR ब्लास्टर शामिल है।
Advertisement

Redmi Note 13 Pro स्‍मार्टफोन को इस साल की शुरुआत में ग्‍लोबली लॉन्‍च किया गया था, जिसके बाद भारत में यह डिवाइस आ गई थी। नया कलर वेरिएंट उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्‍शन हो सकता है, जिन्‍हें अपनी डिवाइस को अपग्रेड करना है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  2. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  2. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  3. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  4. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  5. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  6. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  7. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  8. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  10. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.