108MP कैमरा वाला Redmi फोन Rs 6 हजार सस्ता खरीदें! मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

फोन पर कंपनी ने सीधा 6000 रुपये का डिस्काउंट दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2026 07:43 IST
ख़ास बातें
  • धांसू फोन Redmi Note 13 5G बड़े डिस्काउंट के साथ लिस्ट
  • यह फोन 12GB तक रैम को सपोर्ट करता है।
  • फोन 6nm MediaTek Dimensity 6080 चिप से लैस है।

Redmi Note 13 5G में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है

Xiaomi की Redmi का पॉपुलर फोन इन दिनों बेहद सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। कंपनी की नोट सीरीज का धांसू फोन Redmi Note 13 5G धांसू डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन पर भारी छूट दी जा रही है। फोन अपने एमआरपी से 26% तक डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में 108 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिलता है। यह फोन 12GB तक रैम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कई और धांसू फीचर्स इसमें देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं फोन पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में। 

Redmi Note 13 5G Discount Price Offer

Redmi Note 13 5G फोन को अब तक की सबसे सस्ती कीमत पर लिस्ट किया गया है। Croma पर इस फोन को 26% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। 6GB रैम, 128GB स्टोरेज वाले फोन मॉडल का एमआरपी 20,999 रुपये है लेकिन क्रोमा पर फोन 14,999 रुपये में लिस्टेड है। फोन पर कंपनी ने सीधा 6000 रुपये का डिस्काउंट दिया है। यह फोन Flipkart पर भी लगभग इतने ही डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है जहां पर इसे 14,500 रुपये तक की कीमत में खरीदा जा सकता है। 

Redmi Note 13 5G Specifications

Redmi Note 13 5G में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 nits तक ब्राइटनेस दी गई है। फोन 6nm MediaTek Dimensity 6080 चिप से लैस है। इस फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। 

Redmi Note 13 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एबिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास और प्रोक्सिमिटी सेंसर है। 

Advertisement

Redmi Note 13 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिसमें डस्ट और स्प्लेश रेसिस्टेंस है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 के साथ लॉन्च किया गया था। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.