Redmi Note 12R Pro 5G हुआ लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरा, 12GB RAM से लैस

Redmi Note 12R Pro 5G में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 मई 2023 14:21 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 12R Pro 5G को कथित तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया गया है।
  • Redmi Note 12R Pro 5G के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 है।
  • Redmi Note 12R Pro 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi Note 12 Pro Plus 5G में 200 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Redmi

Redmi Note 12R Pro 5G को कथित तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Redmi Note 12 सीरीज का यह सबसे नया मॉडल है। इस लाइनअप में Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 4G, Redmi Note 12 Pro 5G, Redmi Note 12 Pr+ 5G और Redmi Note 12 Turbo शामिल हैं। नया Note 12R Pro 5G बाजार में Snapdragon 4 Gen 1 SoC के साथ आया है। इस मिड रेंज स्मार्टफोन की बिक्री जल्द ही चीनी बाजार में शुरू होने की संभावना है। कंपनी कथित तौर पर इस स्मार्टफोन को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लेकर आ सकती है। आइए Redmi Note 12R Pro 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Redmi Note 12R Pro 5G की कीमत


कीमत की बात की जाए तो MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Note 12R Pro 5G के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,700 रुपये) है। कलर ऑप्शन के लिए यह ब्लैक, गोल्ड और व्हाइट में उपलब्ध है। हालांकि, Redmi ने इस फोन की लॉन्च और सेल तारीख की फिलहाल घोषणा नहीं की है। हालांकि अभी तक यह स्मार्टफोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लिस्टेड नहीं है। यह भी खुलासा नहीं किया गया है कि यह मॉडल ग्लोबल लेवल पर या भारत में कब रिलीज होगा या नहीं।
 

Redmi Note 12R Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi Note 12R Pro 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेशन 1200 निट्स तक है। प्रोसेसर की बात करें तो यह ऑक्टा कोर Snapdragon 4 Gen 1 SoC से लैस है। इस फोन में 12GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है। Redmi Note 12R Pro 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Redmi Note 12R Pro 5G में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Redmi Note 12R Pro 5G में 3.5mm ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ड्यूल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ v5.1 और जीपीएस दिया गया है। डाइमेंशन के लिए इस फोन की लंबाई 165.88mm, चौड़ाई 76.21mm, मोटाई 7.98mm और वजन 188 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जनरल 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  2. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  3. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 14 साल बाद लौट रहा Nokia Asha 305, HMD नए अंदाज में कर सकती है लॉन्च!
  2. Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  3. 7000mAh बैटरी के साथ पेश हुआ सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन Nubia Neo 5 Max, जानें सबकुछ
  4. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
  5. Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  6. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  7. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  9. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  10. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.