48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Redmi Note 12 लॉन्च, जानें कीमत

Redmi ने चीन में Redmi Note 12 Pro सीरीज के लॉन्च इवेंट में Redmi Note 12 को भी पेश किया। इस फोन अचानक से पेश किया गया, क्योंकि इसको लेकर मार्केट में कोई टीजर या लीक नहीं था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2022 10:05 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 12 Pro सीरीज के लॉन्च इवेंट में Redmi Note 12 को भी पेश किया।
  • Redmi Note 12 में 6.67 इंच की Samsung AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Note 12 की कीमत ¥1,199 यानी कि 13,661 रुपये है।

Photo Credit: Redmi

Redmi ने चीन में Redmi Note 12 Pro सीरीज के लॉन्च इवेंट में Redmi Note 12 को भी पेश किया। इस फोन अचानक से पेश किया गया, क्योंकि इसको लेकर मार्केट में कोई टीजर या लीक नहीं था। बेस मॉडल प्रो फोन के जैसा दिखता है। हालांकि यह कम स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है। आइए स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 12 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Redmi Note 12 में 6.67 इंच की सेंट्रर्ड पंच होल Samsung AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+ 2400 x 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सेंपलिंग रेट दिया गया है। यह पैनल 4500000:1 कंट्रास्ट रेशियो, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल, 4096 लेवल डिमिंग और डीसीआई-P3 कलर गेमुट को सपोर्ट करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉल्स का कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें IP53 रेटिंग, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, 3.5mm हेडफोन जैक, ड्यूल सिम, 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीएनएसएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement
 

Redmi Note 12 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो Redmi Note 12 के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥1,199 यानी कि 13,661 रुपये है। वहीं 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥1,299 यानी कि 14,800 रुपये है। वहीं 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥1,499 यानी कि 17,079 रुपये है। इसके अलावा 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥1,699 यानी कि 19,358 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और बिक्री के लिए 31 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid 120Hz AMOLED display
  • IP53 rating
  • Reliable battery life with relatively fast charging
  • Bad
  • Cameras are underwhelming
  • Still on Android 12, plenty of bloatware
  • Not good for fast-paced games
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.