200MP कैमरे, 5000mAh बैटरी वाला धांसू फोन ला रही है Xiaomi, 15 हजार से कम होगी कीमत!

चीन में लॉन्च हुई रेडमी नोट 12 सीरीज में Redmi Note 12 Pro+ के भी दो वेरिएंट्स देखने को मिलते हैं। इसमें एक को Trend Edition कहा गया है और दूसरे को Discovery Edition या Explorer Edition कहा गया है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2022 09:24 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 5,000mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
  • बेस मॉडल में Snapdragon 4 Gen 1 SoC दिया है।
  • डिस्कवरी एडिशन में कंपनी 210W का फास्ट चार्जिंग फीचर दे रही है।

चीन में लॉन्च हुई रेडमी नोट 12 सीरीज में Redmi Note 12 Pro+ के भी दो वेरिएंट्स देखने को मिलते हैं।

Xiaomi की बहु प्रतीक्षित स्मार्टफोन सीरीज Redmi Note 12 5G का लॉन्च भारत में कंफर्म हो गया है। कंपनी ने खुद इसकी पुष्टि टीजर के माध्यम से की है। Redmi Note 12 सीरीज में Redmi Note 12,  Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro + मॉडल्स आते हैं जो कि हाल ही में चीन में लॉन्च हुए हैं। भारत के लिए भी कंपनी वही डिजाइन पेश करेगी, ऐसा कहा गया है। हालांकि शाओमी ने अभी तक रिलीज डेट की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन अब यह सीरीज भारत में जल्द लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसके बारे में पूरी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। 

Xiaomi ने एक टीजर के माध्यम से Redmi Note 12 5G सीरीज का भारत लॉन्च कन्फर्म कर दिया है। कंपनी ने इसे सुपर नोट (Super Note) कहा है और बताया है कि इसमें रियर में ट्रिपल कैमरा होगा। इससे पहले कहा जा रहा था कि सीरीज को भारत में पोको रिब्रांडेड सीरीज के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। लेकिन पोको इंडिया के प्रमुख हिमांशु टंडन ने इस खबर को नकार दिया। सीरीज रेडमी ब्रैंडिंग के तहत ही भारत में लॉन्च होगी। हाल ही में आए लीक्स में कहा गया था कि इस सीरीज में कंपनी 15 हजार रुपये से कम में भी मॉडल्स पेश कर सकती है। 

भारत में कंपनी इस सीरीज में कौन से वेरिएंट लॉन्च करेगी, अभी इस बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन चीन में लॉन्च हुए मॉडल्स में जो स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं, उनसे कुछ अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है। सीरीज में टॉप मॉडल Note 12 Pro+ के रूप में आता है जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। 

फोन में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है और साथ में HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट भी है। फोन में 5,000mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी ने Redmi Note 12 Pro और Note 12 Pro+ में Dimensity 1080 चिपसेट दिया है जबकि बेस मॉडल में Snapdragon 4 Gen 1 SoC दिया है। आपको बता दें कि ये स्पेसिफिकेशंस चाइनीज मॉडल्स में दिए गए हैं। भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल्स में इनमें कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। 

चीन में लॉन्च हुई रेडमी नोट 12 सीरीज में Redmi Note 12 Pro+ के भी दो वेरिएंट्स देखने को मिलते हैं। इसमें एक को Trend Edition कहा गया है और दूसरे को Discovery Edition या Explorer Edition कहा गया है। डिस्कवरी एडिशन में कंपनी 210W का फास्ट चार्जिंग फीचर दे रही है। भारत में ये स्पेशल एडिशन लॉन्च होंगे या नहीं, अभी तक ब्रैंड की ओर से साफ नहीं किया गया है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent camera performance
  • Premium design, IP53 rating
  • Quality multimedia experience
  • Super-fast charging, good battery life
  • Feature-rich software with minimal bloatware
  • Capable overall performance
  • Bad
  • Much more expensive than its predecessor
  • Does not ship with Android 13
  • Haptics could have been better
  • Ultra-wide camera performance needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4980 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2000 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  2. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  3. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  2. 6 हजार सस्ता खरीदें iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन! यहां मिल रही धांसू डील
  3. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  4. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  5. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  6. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  7. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  8. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  9. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  10. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.