Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ जल्द होंगे ग्लोबली लॉन्च, इंटरनल टेस्टिंग से मिला इशारा!

Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ के ग्लोबल मॉडल्स को यूरोप में इंटरनल टेस्टिंग में स्पॉट किया गया है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा दी गई है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 24 नवंबर 2021 11:31 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ के बैटरी स्पेसिफिकेशन अलग हैं
  • Redmi Note 11 सीरीज़ यूरोप में होगी लॉन्च
  • रेडमी नोट 11 प्रो मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस है
Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ के ग्लोबल मॉडल्स को यूरोप में इंटरनल टेस्टिंग में स्पॉट किया गया है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा दी गई है। यह स्मार्टफोन चीन में Redmi Note 11 के साथ लॉन्च हो चुके हैं और इनके ग्लोबल मॉडल्स की लॉन्चिंग भी जल्द आयोजित की जा सकती है। आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है कि इन स्मार्टफोन को चीन के बाहर स्पॉट किए गए हैं। रेडमी नोट 11 प्रो और रेडमी नोट 11 प्रो प्लस फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस हैं और इनके स्पेसिफिकेशन भी एक-दूसरे से समान हैं। अंतर फोन की बैटरी और चार्जिंग क्षमता में है।

91Mobiles रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ यूरोप में इंटरनल टेस्टिंग में स्पॉट किए गए हैं, जिससे जानकारी मिलती है कि यह फोन यूरोपियन मार्केट में दस्तक दे सकते हैं। इन स्मार्टफोन को टिप्सटर मुकुल शर्मा द्वारा स्पॉट किया गया था, जिन्होंने संकेत दिए हैं कि दोनों स्मार्टफोन उन्हीं मॉडल नंबर के साथ पेश किए जा सकते हैं जिसके साथ वह चीन में लॉन्च किए गए थे। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी नोट 11 प्रो भारत में Xiaomi 11i के रूप में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि रेडमी नोट 11 प्रो प्लस फोन Xiaomi 11i HyperCharge के रूप में दस्तक दे सकता है।
 

Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ price (Chinese variants)

Redmi Note 11 Pro फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत चीन में CNY 1,599 (लगभग 18,700 रुपये) है, जबकि  Redmi Note 11 Pro+ फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,899 (लगभग 22,200 रुपये) है। इन मॉडल्स को 28 अक्टूबर को Redmi Note 11 5G के साथ चीन में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,000 रुपये) है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है।
 

Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ specifications (Chinese variants)

रेडमी नोट 11 प्रो और रेडमी नोट 11 प्रो प्लस दोनों ही फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस है और इनमें 5जी कनेक्टिविटी मिलती है। इनके स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं- फोन में 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। दोनों ही फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 67 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। प्रो प्लस मॉडल में छोटी 4,500 एमएएच की बैटरी मिलती है, जो कि 120 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.