स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है Redmi Note 10 Pro 5G!

Redmi Note 10 Pro 5G फोन जल्द ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 5जी प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। हालांकि, टिप्सटर ने अंदाजा लगाया है कि यह स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस होगा। बता दें, रेगुलर मॉडल स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से लैस है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 6 मई 2021 10:31 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 Pro 5G का बैक पैनल रेगुलर मॉडल की तरह ही है
  • टिप्सटर ने साझा किए हैं फोन के दो पोस्टर
  • रेगुलर Redmi Note 10 Pro फोन स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से लैस है

फोन में मिलेगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Redmi Note 10 Pro 5G स्मार्टफोन जल्द ही स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है, यह लेटेस्ट जानकारी टिप्सटर द्वारा सार्वजनिक की गई है। बता दें, अब-तक Redmi Note 10 सीरीज़ में केवल रेडमी नोट 10 फोन ही है, जो कि 5G सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। यह फोन मार्च महीने में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। वहीं, अब प्रतीत होता है कि कंपनी जल्द ही इसके प्रो वेरिएंट को भी 5जी सपोर्ट के साथ लेकर आने वाली है। रेडमी नोट 10 5जी फोन को ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था।

टिप्सटर अभिषेक यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो पोस्टर पोस्ट किए हैं। इन पोस्टर्स के साथ कैप्शन में टिप्सटर ने जानकारी दी है कि Redmi Note 10 Pro 5G फोन जल्द ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 5जी प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। हालांकि, टिप्सटर ने अंदाजा लगाया है कि यह स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस होगा। बता दें, रेगुलर मॉडल स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से लैस है।

पोस्टर की बात करें, तो इसमें आगामी रेडमी नोट 10 प्रो 5जी फोन का रियर पैनल देखने को मिला है, जो कि काफी हद तक रेगुलर Redmi Note 10 Pro फोन की तरह ही है। फोन के बैक में चार कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही फोन के निचले हिस्से पर Redmi की ब्रांडिंग मौजूद है। पोस्टर में बताया गया है कि फोन क्वालकॉम की 5जी इनेबल चिपसेट से लैस होगा।
 

Redmi Note 10 Pro specifications

Redmi Note 10 Pro के कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (IR), यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में 360-डिग्री एंबियंट लाइट सेंसर भी है। यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020mAh बैटरी से लैस आता है। इसमें आपको Hi-Res सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर भी मिलेंगे। फोन की मोटाई 8.1mm और वज़न 192 ग्राम है।
Advertisement

Redmi Note 10 Pro भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, लेकिन यहां 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी Samsung ISOCELL GW3 सेंसर मिलता है। इसके साथ ही सेटअप में 2x ज़ूम सपोर्ट वाला 5-मेगापिक्सल सुपर मैक्रो शूटर, 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल हैं। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। रेडमी नोट 10 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज देता है, जिसे समर्पित स्लॉट के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Redmi Note 10 Pro एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड MIUI 12 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 वाइड कलर गैमट और HDR 10 सपोर्ट करता है और TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है। डिस्प्ले 1200nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है और प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 लेयर शामिल है। Redmi Note 10 Pro में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम Snapdragon 732G चिपसेट मिलता है, जो Adreno 618 जीपीयू और 8GB तक LPDDR4x रैम के साथ जुड़ा है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.