Redmi K90 Pro Max, K90 Pro का लॉन्च आज, 7500mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग से होंगे लैस!

Redmi K90 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट बताया गया है।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2025 09:43 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K90 में 6.59 इंच डिस्प्ले बताया गया है
  • Redmi K90 Pro Max में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले होगा
  • Redmi K90 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट बताया गया है

Redmi K90 Pro Max फोन का लॉन्च आज मार्केट में होने जा रहा है।

Redmi K90 फोन का लॉन्च आज मार्केट में होने जा रहा है। कंपनी इसके साथ Redmi K90 Pro Max को भी लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में फीचर्स का खुलासा कर दिया है। सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल Redmi K90 में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में प्रीमियम डिजाइन देखने को मिलेगा। फोन के प्रो वेरिएंट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में सभी खास फीचर्स।

Redmi K90, Redmi K90 Pro Max Price, Availability (Expected)

Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max का लॉन्च आज चीनी मार्केट में होने जा रहा है। कंपनी ने सीरीज की प्राइसिंग का खुलासा अधिकारिक रूप से अभी नहीं किया है। लेकिन इससे पुराने मॉडल की बात करें तो फोन की कीमत 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के लिए CNY 2,499 है जो कि लगभग 29 हजार रुपये है। वहीं टॉप एंड वेरिएंट CNY 3,599 (लगभग 42,000 रुपये) में आता है। 

Xiaomi के प्रेसिडेंट Lu Weibing के अनुसार Redmi K90 Pro Max CNY 4,000 (लगभग 49,000 रुपये) के रेंज वाले स्मार्टफोन्स की कैटिगरी में बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश होगा। यानी फोन की कीमत 50 हजार रुपये के आसपास रह सकती है। 

Redmi K90 Specifications (Expected)

Redmi K90 में 6.59 इंच डिस्प्ले बताया गया है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 94 प्रतिशत होगा। हैंडसेट में मेटल का मिडल फ्रेम होगा और इंटीग्रेटेड कोल्ड-स्कल्प्टिंग प्रोसेस से तैयार किया गया प्रीमियम डिज़ाइन होगा। कंपनी के अनुसार, Redmi K90 में Bose ट्यून्ड डुअल 1115F स्टीरियो स्पीकर होंगे।
 
रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में Snapdragon 8 Elite या Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन में NFC, X-एक्सिस लीनियर मोटर, IP68 रेटिंग, 100W PPS चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में 7,100mAh की धांसू बैटरी होगी।

Redmi K90 Pro Max Specifications (Expected)

Redmi K90 Pro Max में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। पैनल में फुल RGB सब-पिक्सल ले-आउट होगा जो शार्प विजुअल्स उपलब्ध करवाएगा। डिवाइस में DC डिमिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो फोन में 1/1.31 इंच सेंसर के साथ प्राइमरी लेंस होने वाला है जो कि 50 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा देखने को मिलेगा। साथ ही पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी इसमें मौजूद होगा। इसमें 5X ऑप्टिकल जूम और 10X लूजलैस जूम देखने को मिलेगा। डिवाइस में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट भी बताया गया है। 

Advertisement

Redmi K90 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट बताया गया है। फोन में 2.1 स्टीरियो सिस्टम बताया गया है। जिसमें दो सुपर लीनियर स्पीकर होंगे और एक एक्स्ट्रा लार्ज इंडिपेंडेंट वूफर होगा। Redmi K90 Pro Max में 7,560mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में 22.5W रीवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट होगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  3. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.