Redmi K90 Max आया गीकबेंच पर नजर, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi जल्द ही Redmi K90 Max को चीनी बाजार में लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2026 11:01 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K90 Max में 6.83 इंच की गेमिंग डिस्प्ले होगी।
  • Redmi K90 Max में 16GB रैम दी जा सकती है।
  • Redmi K90 Max एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आ सकता है।

Redmi K90 Pro Max में 6.9 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi जल्द ही Redmi K90 Max को चीनी बाजार में लॉन्च करने वाला है। Xiaomi ने हाल ही में इस फोन की लॉन्च तारीख की पुष्टि की थी जो कि अब बेंचमार्किंग साइट पर गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है, जिससे इसके कई स्पेसिफिकेशन्स का पता चला है। आगामी Redmi में 16GB रैम दी जा सकती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 के साथ आ सकता है। यहां हम आपको Redmi K90 Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi K90 Max हुआ गीकबेंच पर लिस्ट

Xiaomi 2604FRK1EC मॉडल नंबर वाला एक Redmi स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। यह Redmi K90 Max का मॉडल नंबर है, जो जल्द ही चीनी बाजार में लॉन्च होने वाला है। स्मार्टफोन में ARMv8 आर्किटेक्चर वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 2.70GHz की बेस ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी है। SoC के कोर कॉन्फिगरेशन की तुलना की गई है तो यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर है जो Oppo Find X9 सीरीज और Vivo X300 लाइनअप जैसे कई स्मार्टफोन में भी उपयोग किया गया है। इसमें ऑल बिग कोर आर्किटेक्चर है, जिसमें 4.21GHz पर चलने वाला एक अल्ट्रा कोर, 3.50GHz पर चलने वाले 3 प्रीमियम कोर और 2.70GHz पर चलने वाले 4 प्रो कोर शामिल हैं।

आगामी Redmi K90 Max में करीबन 14.88GB RAM हो सकती है, जिसे बाद में 16GB रैम के तौर पर बेचा जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आ सकता है। Redmi स्मार्टफोन के बेंचमार्क स्कोर से इसके परफॉर्मेंस का पता चला है। एंड्रॉइड AArch64 के लिए गीकबेंच 6.6.0 बेंचमार्क में आगामी फोन को 3,513 सिंगल-कोर और 10,711 मल्टी-कोर प्वाइंट मिले।

Redmi ने खुलासा कर दिया है कि  Redmi K90 Max में 6.83 इंच की गेमिंग डिस्प्ले होगी, जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रा-हाई ब्राइटनेस 3500 निट्स होगी। यह 165FPS+ HD ग्राफिक्स का सपोर्ट करने वाले पहले फोन में से एक है। यह फोन 40 से ज्यादा गेम्स के लिए 165fps मोड को नेटिवली सपोर्ट करता है, जिससे बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए एक बेहतर इकोसिस्टम तैयार होता है। इस फोन में क्विक रिस्पॉन्स के लिए 480Hz की मल्टी-फिंगर टच रिपोर्टिंग रेट और रैपिड रिस्पॉन्स के लिए 3500Hz की सैंपलिंग रेट है। इसने  रीगरियस प्रोफेशनल टेस्टिंग पास कर ली है और लाखों टच पास किए हैं।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.