Redmi K80 Pro के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, आगामी स्मार्टफोन के बारे में यहां जानें

Redmi K80 Pro में सिंगल पंच-होल और स्लिम बेजेल्स के साथ एक फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अगस्त 2024 11:41 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K80 Pro में स्लिम बेजेल्स के साथ एक फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Redmi K80 Pro में Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट होने की उम्मीद है।
  • Redmi K80 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

Redmi K70 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi अक्टूबर में चीन में Xiaomi 15 और 15 Pro की घोषणा करने वाला है जो कि Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट पर बेस्ड दुनिया के पहले फोन हैं। अफवाह यह है कि Xiaomi नवंबर में चीन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट से लैस Redmi K80 और 8 Gen 4 चिपसेट से लैस Redmi K80 Pro पेश करेगा। आज टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने कथित Redmi K80 Pro के बारे में वीबो पोस्ट के जरिए खुलासा किया। आइए Redmi के आगामी स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।


Redmi K80 Pro Specifications


लीक से पता चलता है कि Redmi K80 Pro में सिंगल पंच-होल और स्लिम बेजेल्स के साथ एक फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी। पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि डिस्प्ले 2K रेजॉल्यूशन का सपोर्ट करेगी और एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेटेड करेगी। प्रोसेसर की बात करें तो Redmi K80 Pro में Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट होने की उम्मीद है। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक बड़े सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक टेलीफोटो कैमरा होगा। पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा जो 3x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट करेगा।

टिपस्टर ने कहा कि K80 Pro में एक राउंड कैमरा मॉड्यूल होगा। K70 Pro से अलग, K80 Pro के कैमरा मॉड्यूल में डेकोरेटिव स्टड नहीं होंगे। डिजाइन की बात करें तो टिपस्टर ने कहा कि Redmi K80 Pro में ग्लास बैक और मेटल मिडिल फ्रेम होगा। टिपस्टर ने कथित Redmi K80 Pro की बैटरी कैपेसिटी के बारे में कुछ नहीं कहा है। मई में टिप्सटर ने दावा किया था कि इसमें 5,500mAh की बैटरी होगी। हालांकि, पिछले महीने सामने आई एक लीक से पता चलता है कि इसमें 6,000mAh की बैटरी हो सकती है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने की भी उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  2. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  3. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  4. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  5. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  6. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  7. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  9. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.