Redmi K80 Pro में मिलेगा Xiaomi 15 जैसा फ्लैगशिप Sony कैमरा सेंसर; प्रोसेसर और बैटरी डिटेल्स भी हुई कंफर्म

कंपनी K80 Pro पर मौजूद Xiaomi के लेटेस्ट इमेजिंग सॉफ्टवेयर, Xiaomi AISP 2.0 को भी टीज कर रही है। कंपनी ने दो क्लोज-अप टेलीफोटो शॉट्स को भी शेयर किया है, जो इसके टेलीफोटो लेंस की परफॉर्मेंट को दिखाते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 नवंबर 2024 19:18 IST
ख़ास बातें
  • K80 Pro में 50MP Sony Light Hunter 800 मेन लेंस मिलेगा
  • सेटअप में एक 120-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 32MP अल्ट्रावाइड लेंस होगा
  • तीसरा कैमरा OIS सपोर्ट से लैस 50MP टेलीफोटो लेंस होगा

Redmi K80 Pro को कंपनी पहले ही व्हाइट कलर में दिखा चुकी है

Photo Credit: Redmi

Redmi K80 सीरीज को 27 नवंबर को चीन में लॉन्च किया जाना है। लाइनअप में वेनिला मॉडल के साथ Redmi K80 Pro भी शामिल होगा। Xiaomi ने अब Pro मॉडल को जोर-शोर से टीज करना शुरू कर दिया है। हाल ही में कंफर्म किया गया था कि अपकमिंग मॉडल में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलेगा और अब कंपनी ने इसके रियर कैमरा सिस्टम की डिटेल्स भी शेयर की हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि Redmi K80 Pro को Xiaomi 15 के समान प्रभावित करने वाले स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जाएगा। फोन के D1 चिप और TCL के प्रीमियम AMOLED डिस्प्ले के साथ आने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है।

Redmi ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर खुलासा किया है कि K80 Pro में ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP Sony Light Huter 800 सेंसर होगा। यह सेंसर Xiaomi 15 सीरीज का हिस्सा है, जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है। दूसरा टेलीफोटो लेंस होगा, जो OIS सपोर्ट से लैस 50MP सेंसर होगा। कंपनी का कहना है कि लेंस 2.5x ऑप्टिकल जूम प्रदान करेगा। वहीं, तीसरा कैमरा 120-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 32MP अल्ट्रावाइड सेंसर होगा।
Advertisement

कंपनी K80 Pro पर मौजूद Xiaomi के लेटेस्ट इमेजिंग सॉफ्टवेयर, Xiaomi AISP 2.0 को भी टीज कर रही है। कंपनी ने दो क्लोज-अप टेलीफोटो शॉट्स को भी शेयर किया है, जो इसके टेलीफोटो लेंस की परफॉर्मेंट को दिखाते हैं।

फिलहाल कंपनी ने फ्रंट कैमरा सेंसर से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन लीक्स का कहना है कि Redmi K80 Pro में 20-मेगापिक्सल का OV20B सेंसर शामिल होगा।
Advertisement

Redmi K80 Pro के अन्य कंफर्म स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होगा और 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 6000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। इसमें आगे और पीछे, दोनों तरफ ड्रैगन क्रिस्टल ग्लास प्रोटेकेशन मिलेगी और धूल और पानी से बचाव के लिए फोन IP68/IP69 प्रमाणित होगा। इसमें 2K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।
Advertisement

वहीं, Redmi K80 में 90W चार्जिंग के साथ थोड़ी बड़ी 6,500mAh की बैटरी मिलने की पुष्टि की गई है। फोन के Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट पर काम करने की भी पुष्टि हो चुकी है। कंपनी ने बताया है कि वेनिला मॉडल 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 50-मेगापिक्सल मेन सेंसर से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  3. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  5. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  6. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  8. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  9. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  10. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.