Redmi K70, K70 Pro स्मार्टफोन का डिजाइन लीक, जानें सबकुछ

Redmi K70 स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 और K70 Pro स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस होंगे। दूसरी ओर Redmi K70e को Dimensity 8300 चिपसेट से लैस किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 नवंबर 2023 09:43 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K70 स्नैपड्रैगन 8 जेन 2, K70 Pro स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस।
  • Redmi K70e को Dimensity 8300 चिपसेट से लैस किया जाएगा।
  • Redmi K70 लाइनअप एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS से लैस होगा।

Redmi K70 सीरीज जल्द होगी लॉन्च

Xiaomi कथित तौर पर Redmi K70 सीरीज पर काम कर रही है। हाल ही में Redmi K70 सीरीज के रेंडर लीक हुए हैं। अब Redmi K70 और K70 Pro की नई फोटो Weibo पर नजर आई है। ये नई फोटो काफी हद तक पहले नजर आई फोटो की तरह Redmi K70 सीरीज के रियर डिजाइन को दिखाती हैं। Redmi K70 लाइनअप नवंबर के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद है। यहां हम आपको Redmi K70 लाइनअप के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi K70, K70 Pro का डिजाइन


ऐसी अफवाह है कि आगामी Redmi K70, K70 Pro और K70e का डिजाइन एक जैसा होगा। कथित Redmi K70 व्हाइट कलर में नजर आया है, जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा यूनिट है। फोन के किनारों में चमकदार अपील है और रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें मेटालिक फ्रेम होगा।

फोटो में 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा वाले Redmi K70 Pro का ब्लैक वेरिएंट नजर आया है। ऐसा लगता है कि फोन के टॉप कॉर्नर में एक माइक्रोफोन, एक आईआर ब्लास्टर और एक स्पीकर ग्रिल है। नीचे की ओर इसमें एक स्पीकर ग्रिल, एक यूएसबी-सी पोर्ट, एक माइक्रोफोन और एक सिम स्लॉट है।

अन्य रिपोर्टों के अनुसार, Redmi K70 स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 और K70 Pro स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस होंगे। दूसरी ओर Redmi K70e को Dimensity 8300 चिपसेट से लैस किया जाएगा। दोनों फोन में फ्लैट डिजाइन वाली OLED डिस्प्ले होगी। बताया जाता है कि K70 1.5K रेजॉल्यूशन का सपोर्ट करता है, जबकि प्रो वेरिएंट 2K रेजॉल्यूशन प्रदान करेगा।
Advertisement

कहा जाता है कि Redmi K70 लाइनअप एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS से लैस होगा। K70 में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है, जबकि प्रो वेरिएंट में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,120mAh की बैटरी होगी। दूसरी ओर K70e में 90W चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी होगी। 
Advertisement
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi K70 Smartphone, Redmi K70, Redmi K70 Pro, Xiaomi

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.