Redmi K70, K70 Pro की लाइव इमेज लॉन्च से पहले लीक, 24GB RAM, 50MP कैमरा के साथ देगा दस्तक

Redmi K70 और Redmi K70 Pro दोनों में पीछे की ओर एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल है जिसमें तीन लेंस और एक एलईडी फ्लैश शामिल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 नवंबर 2023 17:58 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K70 Pro में टेलीफोटो कैमरे के लिए 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट है।
  • Redmi K70 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा
  • Redmi K70 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया जाएगा।

Redmi K70 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Weibo/Jiang night looking at the clear sky

Redmi 29 नवंबर को अपनी नई स्मार्टफोन लाइनअप Redmi K70 सीरीज को पेश करने वाली है। ऑफिशियल लॉन्च से पहले Redmi K70 और Redmi K70 Pro की लाइव फोटो वीबो पर नजर आई हैं, जिससे स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। यहां हम आपको Redmi K70 और Redmi K70 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi K70, K70 Pro की लाइव फोटो


Redmi K70 और Redmi K70 Pro दोनों में पीछे की ओर एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल है जिसमें तीन लेंस और एक एलईडी फ्लैश शामिल है। कैमरा मॉड्यूल में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Redmi K70 Pro में टेलीफोटो कैमरे के लिए 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट है, वहीं Redmi K70 में 2 मेगापिक्सल AI कैम मिलेगा।


Redmi K70, K70 Pro के स्पेसिफिकेशंस


दोनों स्मार्टफोन्स में कॉर्नर पर स्लिम बेजेल्स के साथ एक सेंट्रल में पंच-होल डिस्प्ले है। तस्वीर में नजर आ रही सेटिंग्स मेनू यह भी पता चला है कि दोनों फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 1.0.1 के साथ-साथ 12GB RAM से लैस होंगे। उम्मीद है कि Redmi में 16GB तक RAM का सपोर्ट मिलेगा, वहीं K70 Pro में 24GB तक रैम मिलेगी। वहीं इंटरनल स्टोरेज 1TB तक होंगी। Redmi K70 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा, वहीं Redmi K70 स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस होगा।
Advertisement

दोनों फोन में 4000 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस के साथ 2K डिस्प्ले होगी। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम और प्राइमरी कैमरे के लिए 1/1.55″ लाइट फ्यूजन 800 सेंसर मिलेगा। Redmi K70 सीरीज के ऑफिशियल लॉन्च से सिर्फ एक दिन दूर है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.