Redmi K40 Pro स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर व Redmi K40 स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से हो सकता है लैस, स्पेसिफिकेशन व डिज़ाइन लीक

Redmi K40 Pro फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसमें 6.81 इंच डिस्प्ले और 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। रेडमी के40 में फोटोग्राफी के लिए Redmi K40 प्रो वेरिएंट में कथित रूप से मौजूद 13-मेगापिक्सल कैमरा को 8 मेगापिक्सेल सेंसर के साथ बदल दिया जा सकता है जबकि अन्य सेंसर्स समान हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 10 फरवरी 2021 13:53 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K40 Pro और Redmi K40 में मिल सकता है होल-पंच डिज़ाइन
  • दोनों ही फोन में दिया जा सकता है 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • Redmi K40 सीरीज़ 25 फरवरी को होगी रिलीज

Redmi K40 Pro, Redmi K40 की कथित TENAA लिस्टिंग में दिखा फोन का बैक पैनल

Redmi K40 Pro स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और Redmi K40 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसकी जानकारी लीक स्क्रीनशॉर्ट में सामने आई है। Redmi K40 सीरीज़ पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बना हुआ है और अब कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि इन्हें 25 फरवरी को लॉन्च किया जाना है। इसके अलावा, रेडमी के40 और रेडमी के40 प्रो स्मार्टफोन कथित रूप से TENAA वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जहां फोन का कैमरा मॉड्यूल Mi 11 के समान देखने को मिला था।
 

Redmi K40 Pro specifications (expected)

टिप्सटर ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर Redmi K40 Pro और Redmi K40 के कथित About Phone पेज का स्क्रीनशॉर्ट साझा किया है, जिसमें फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। जिसके मुताबिक रेडमी के40 प्रो स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज शामिल हो सकता है। इसमें फोन के 6.81 इंच डिस्प्ले के साथ 1,440x3,200 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 5,000 एमएएच बैटरी दी जा सकती है।
Advertisement

कैमरा की बात करें, तो रेडमी के40 प्रो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा मिल सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 30 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें, तो कथित TENAA लिस्टिंग में लिस्ट फोन का फ्रंट पैनल देखा जा सकता है जिसे Redmi K40 Pro स्मार्टफोन माना जा रहा है। इस फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल Mi 11 जैसा ही है। दो बड़े सेंसर्स और दो छोटे सेंसर्स मॉड्यूल में फ्लैश के साथ स्थित है। तस्वीर में फोन का ब्लू कलर वेरिएंट देखा जा सकता है।  
Advertisement

रेडमी के40 प्रो के फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरा का कटआउट ऊपरी हिस्से पर बीचोबीच होल-पंच कटआउट के साथ स्थित है।
 

Redmi K40 specifications (expected)

About Phone पेज से संकेत मिलता है कि रेडमी के40 स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जो कि स्नैपड्रैगन 865+ का थोड़ा बदला हुआ वर्ज़न है। यह वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसमें 6.81 इंच डिस्प्ले और 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। रेडमी के40 में फोटोग्राफी के लिए Redmi K40 प्रो वेरिएंट में कथित रूप से मौजूद 13-मेगापिक्सल कैमरा को 8 मेगापिक्सेल सेंसर के साथ बदल दिया है जबकि अन्य सेंसर्स समान हैं।
Advertisement

कथित TENAA लिस्टिंग में रेडमी के40 फोन का मॉडल नंबर M2012K11AC है, जिसमें रेडमी के40 प्रो जैसा ही रियर कैमरा डिज़ाइन देखने को मिला है। इसमें भी दो बड़े कैमरा और दो छोटे कैमरा सेंसर्स मौजूद है। फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है, जिसको लेकर पहले रेडमी जनरल मैनेजर Lu Weibing ने जानकारी दी थी कि यह दुनिया का सबसे छोटा सेंसर होगा। लिस्टिंग में फोन का ग्रे वेरिएंट देखने को मिला है।

TENAA लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले GIzmochina द्वारा सार्वजनिक की गई थी और Gadgets 360 द्वारा भी स्वतंत्र रूप से इसे वेरिफाई किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.