Redmi K30i 5G लॉन्च से पहले प्री-सेल के लिए उपलब्ध, ये हैं खासियतें

Redmi K30i 5G को JD.com पर लिस्ट किया गया है और लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन की चीन में कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 20,200 रुपये) होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 मई 2020 12:30 IST
ख़ास बातें
  • डुअल सेल्फी कैमरा और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है नया Redmi K30i 5G
  • Redmi K30 5G के डिज़ाइन से खाता है मेल
  • चीन में लॉन्च से पहले ई-रिटेलर की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ नया रेडमी 5G फोन

Redmi K30i 5G में क्वाड रियर और डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप शामिल है

Redmi K30i 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है, लेकिन ऐसा प्रतित होता है कि स्मार्टफोन ने इसे अपने सस्ते 5G Redmi फोन के रूप में पेश कर दिया है। कंपनी ने अभी इसके लॉन्च की घोषणा नहीं की है, लेकिन फोन पहले ही चीन में बिक्री के लिए लिस्ट कर दिया गया है। रेडमी के30आई 5जी फोन दिसंबर में लॉन्च हुए Redmi K30 5G का टोन-डाउन वेरिएंट है। इसका डिज़ाइन भी रेडमी के30 5जी स्मार्टफोन के लगभग समान दिखाई देता है। इसका मतलब है कि आपको Redmi K30i 5G पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ड्यूल होल-पंच डिस्प्ले मिलेगा। हालांकि नए रेडमी के30आई 5जी के स्पेसिफिकेशन में कुछ अंतर होगा।
 

Redmi K30i 5G price, availability details

रेडमी के30आई 5जी को JD.com पर लिस्ट किया गया है और लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन की चीन में कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 20,200 रुपये) होगी। इसे केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज शामिल है। Xiaomi ने अभी तक नए फोन के बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि यह वर्तमान में ई-कॉमर्स साइट पर प्री-सेल पर उपलब्ध है। इसकी बिक्री 7 जून को होने वाली है।
Advertisement
 

Redmi K30i 5G specifications, features

JD.com लिस्टिंग के अनुसार, डुअल-सिम (नैनो) Redmi K30i 5G में 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर काम करता है, जो 6 जीबी रैम के साथ आता है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें Redmi K30 5G के 64 मेगापिक्सल के विपरीत, 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके अलावा कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.4 मैक्रो लेंस के साथ 5-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर शामिल है। फोन में पीछे की तरफ एक डेप्थ सेंसर भी शामिल है।

Redmi K30i 5G के फ्रंट में 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ 20-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर वाला सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है।
Advertisement

रेडमी के30आई 5जी में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज शामिल है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा यह 4,500 एमएएच की बैटरी से लैस आता है, जिसमें 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + Depth

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.