Redmi K30 5G Racing Edition लॉन्च, चार रियर कैमरे और दो सेल्फी कैमरे से है लैस

रेडमी के30 5जी रेसिंग एडिशन फोन में 6.67 इंच के डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस है, जो कि अपग्रेडेड एड्रेनो 620 जीपीयू के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी का रैम दिया गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 11 मई 2020 16:58 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K30 5G Racing Edition में है 4,500 एमएएच बैटरी
  • चार कलर ऑप्शन में मिलेगा रेडमी के30 5जी रेसिंग एडिशन
  • Redmi K30 5G Racing Edition को भारत लाए जाने की जानकारी नहीं

डुअल सेल्फी कैमरा से लैस है Redmi K30 5G Racing Edition

Redmi K30 5G Racing Edition उर्फ Redmi K30 5G Extreme Edition उर्फ Redmi K30 5G Speed Edition स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो गया है। यह Redmi K30 स्मार्टफोन सीरीज़ के नए एडिशन के तौर पर पेश किया गया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर के साथ आया है। आपको बता दें, यह पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें यह प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी के30 5जी रेसिंग एडिशन में कई आकर्षक स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप, डुअल सेल्फी कैमरा, 5जी सपोर्ट और नया प्रोसेसर शामिल है। यह फोन चार कलर ऑप्शन और सिंगल रैम व स्टोरेज वेरिएंट में आता है।
 

Redmi K30 5G Racing Edition price

रेडमी के30 5जी रेसिंग एडिशन स्मार्टफोन चीनी ई-कॉमर्स वेबसाइट JD.com पर लिस्ट है, जहां इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 21,300 रुपये) है। यह फोन चार कलर ऑप्शन में दिया जाएगा, तो वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन डीप सी शिमर, मिंट आइस ब्लू, पर्पल जेड फैक्ट्री, और टाइम मोनोलॉग कलर ऑप्शन के साथ लिस्ट है। फिलहाल, फोन के दूसरे वेरिएंट की जानकारी नहीं दी गई है।

फोन को भारत में लाए जाने के संबंध में भी जानकारी नहीं मिली है।
 

Redmi K30 5G Racing Edition specifications

डुअल सिम (नैनो) रेडमी के30 5जी रेसिंग एडिशन फोन में 6.67 इंच के डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस है, जो कि अपग्रेडेड एड्रेनो 620 जीपीयू के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी का रैम दिया गया है।
Advertisement

कैमरा की बात करें, तो रेडमी के30 5जी रेसिंग एडिशन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और फ्रंट में डुअल कैमरा। फोन का प्राइमरी रियर कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 1/1.7 लेंस दिया गया है। सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल का सेंसर है, जो कि अल्ट्रा-वाइड-एंगल f/2.2 लेंस के साथ आता है। तीसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर मैक्रो f/2.4 लेंस के साथ मौजूद है। चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

 

Advertisement

इसके अलावा रेडमी के30 5जी रेसिंग एडिशन में 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए रेडमी के30 5जी रेसिंग एडिशन फोन में 5जी सपोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें किनारे पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। वहीं इस फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। अंत में इस फोन का डाइमेंशन 165.3x76.6x8.79एमएम के साथ भार 208 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.