Redmi K30 5G के 12 जीबी वेरिएंट की मिली जानकारी, जल्द हो सकता है लॉन्च

Redmi K30 5G को सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर M2001G7AE मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन का 12 जीबी वेरिएंट भी लाया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2019 14:24 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K30 5G चार रियर कैमरों से लैस है
  • Redmi K30 5G डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आता है
  • 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है रेडमी के30 5जी में
Redmi K30 और Redmi K30 5G को बीते हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था। दोनों फोन दो सेल्फी कैमरे, चार रियर कैमरे, होल-पंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आते हैं। रेडमी के30 5जी को 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक रैम के साथ मार्केट में उतारा गया था। लेकिन इसकी टीना लिस्टिंग में बदलाव किया गया है जिससे फोन के 12 जीबी रैम वेरिएंट के बारे में जानकारी मिली है। यह इशारा है कि रेडमी के30 के 5जी वेरिएंट को जल्द ही मार्केट में उतारा जा सकता है।

Redmi K30 5G को सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर M2001G7AE मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन का 12 जीबी वेरिएंट भी लाया जाएगा। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 512 जीबी तक जाएगी। इस फोन को 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया था। लेकिन अब इसके 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी मिली है। संभव है कि Redmi K30 5G के 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जल्द ही लॉन्च किया जाए। Xiaomi की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

रेडमी के30 5जी के सबसे पावरफुल वेरिएंट को चीनी मार्केट में 2,899 चीनी युआन (करीब 29,100 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा। यानी 12 जीबी रैम + 512 जीबी मॉडल का दाम इससे ज्यादा होना तय है।
 

Redmi K30 5G specifications, features

रेडमी के30 5जी डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलेगा। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है और यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस है। स्मार्टफोन के 5जी वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी।256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी है।
Advertisement

Redmi K30 5जी चार रियर कैमरों से लैस है। कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल पोजीशन में है। लेकिन कैमरा सेटअप के किनारे पर सर्कुलर आकार में रिंग है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.89 है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 120 डिग्री वाइड एंगल वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। फोन मे मीमोजी, सुपर नाइट सीन मोड, रॉ फॉर्मेट सपोर्ट और अन्य एआई फीचर्स हैं। 4जी वेरिएंट में 5 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरे की जगह 2 मेगापिक्सल का सेंसर है।

Redmi K30 और Redmi K30 5G डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आते हैं। इन्हें डिस्प्ले के दायें किनारे पर टॉप पर जगह मिली है। यहां 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
Advertisement

रेडमी के30 5जी में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एनएफसी, 5जी जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन हाइ-रेज ऑडियो को सपोर्ट करता है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.