Redmi K20 Pro और Redmi K20 की सेल आज फिर, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

भारतीय मार्केट मे Redmi K20 की कीमत 21,990 रुपये से शुरू होती है। वहीं Redmi K20 Pro के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अगस्त 2019 10:22 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K20 सीरीज़ के दोनों फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 से लैस हैं
  • रेडमी के20 में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम है
  • 48 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस हैं शाओमी के दोनों स्मार्टफोन

Redmi K20 Pro में है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और पॉप-अप सेल्फी कैमरा

शाओमी ब्रांड के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 और Redmi K20 Pro खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए सोमवार को फिर मौका होगा। रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो आज फिर सेल के लिए ई-कॉमर्स फ्लिपकार्ट और शाओमी की अपनी वेबसाइट मी डॉट कॉम पर उपलब्ध होंगे। अहम खासियतों की बात करें रेडमी के20 सीरीज़ के दोनों फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 4000 एमएएच बैटरी और 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आते हैं। इसके अलावा  रेडमी के20 प्रो और रेडमी के20 एक जैसे ऑरा-प्राइम डिज़ाइन से लैस हैं। इनमें पॉप-अप सेल्फी कैमरे भी हैं।
 

रेडमी के20 प्रो, रेडमी के20 की भारत में कीमत और सेल ऑफर्स

भारतीय मार्केट में रेडमी के20 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये तय की गई है। दूसरी ओर, रेडमी के20 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये जबकि इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 30,999 रुपये में बेचा जाएगा।

दोनों ही फोन की सेल फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर्स में आयोजित हो रही है। फोन कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेसियर ब्लू रंग में उपलब्ध हैं। फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 1,000 रुपये डिस्काउंट मिलेगा।
 

Redmi K20 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी के20 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.9 है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए रेडमी के20 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम है।
Advertisement


फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी तक स्टोरेज है। अब बात कैमरा सेटअप की। रेडमी ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स582 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
 

Redmi K20 Pro specifications

रेडमी के20 की तरह रेडमी के20 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। फोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है।
अब बात कैमरा सेटअप की। रेडमी ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

रेडमी के20 प्रो में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth, lag-free performance
  • Appealing design
  • Great battery life
  • Bad
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Quite slippery
  • No expandable storage
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  3. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  5. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  6. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  7. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  8. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  9. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  10. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.