Redmi A7 Pro 5G का लॉन्च कल, 6300mAh बैटरी, डुअल AI कैमरा, जानें सबकुछ

Redmi A7 Pro 5G के रियर में 32 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा बताया गया है जिसमें AI फीचर्स भी मौजूद होंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2026 15:22 IST
ख़ास बातें
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
  • फोन में 6,300mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ में 15W फास्ट चार्जिंग है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह फोन Android 16 के साथ आने वाला है।

Redmi A7 Pro 5G फोन में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में LCD पैनल देखने को मिलेगा।

Photo Credit: Amazon

Redmi A7 Pro 5G भारत में कल यानी 13 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। फोन में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन का LCD पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में कंपनी ने ऑक्टाकोर 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इस फोन में 6300mAh की विशाल बैटरी दी गई है। जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। आइए जानते हैं Redmi A7 Pro 5G के लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

Redmi A7 Pro 5G Launch Date in India

Redmi A7 Pro 5G फोन भारत में 13 अप्रैल यानी कल, सोमवार को लॉन्च होने जा रहा है। फोन को कंपनी ने अधिकारिक वेबसाइट पर टीज किया है। इसके अलावा यह Amazon पर भी टीज किया गया है जिसके लिए कंपनी ने एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव की है। फोन खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध होगा। 

Advertisement

Redmi A7 Pro 5G Price in India

Redmi A7 Pro 5G की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। लीक्स की मानें तो फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 10 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। टॉप वेरिएंट की कीमत 13 हजार रुपये तक जा सकती है। फोन Redmi A7 Pro 4G का हल्का अपग्रेडेड वर्जन होगा जिसे कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में 1 अप्रैल को लॉन्च किया था। 

Redmi A7 Pro 5G Specifications

Redmi A7 Pro 5G के लगभग सभी मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो चुका है। फोन में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में LCD पैनल देखने को मिलेगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सेग्मेंट का सबसे स्मूद और सबसे बड़ा डिस्प्ले होगा। प्रोसेसर का खुलासा अभी तक कंपनी ने नहीं किया है लेकिन इसमें ऑक्टाकोर 5G चिपसेट की पुष्टि हुई है। जिसके साथ में 4GB रैम, 64GB स्टोरेज का बेस वेरिएंट आएगा। फोन में 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी उपलब्ध होगा। आउट ऑफ द बॉक्स यह Android 16 के साथ आने वाला है जिस पर HyperOS 3 की स्किन होगी। 

Advertisement

Redmi A7 Pro 5G के रियर में 32 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा बताया गया है जिसमें AI फीचर्स भी मौजूद होंगे। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। फोन में 6,300mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.