13 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi A7 भारत में Redmi A7 Pro के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में अपने दो नए किफायती स्मार्टफोन Redmi A7 और Redmi A7 Pro लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2026 13:58 IST
ख़ास बातें
  • Redmi A7 में 6.88 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है।
  • Redmi A7 Pro में 6.9 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है।
  • Redmi A7 Pro में 6300mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi A7 में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में अपने दो नए किफायती स्मार्टफोन Redmi A7 और Redmi A7 Pro लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों ही फोन में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है। ये फोन 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस हैं। इनकी बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Redmi A7 और Redmi A7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi A7, Redmi A7 Pro Price

Redmi A7 के 3GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर में आता है। वहीं Redmi A7 Pro के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन ब्लैक और ऑरेंज कलर में आता है। ये दोनों ही स्मार्टफोन बिक्री के लिए 24 अप्रैल से शाओमी की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

Redmi A7, Redmi A7 Pro Specifications

Redmi A7 में 6.88 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। वहीं Redmi A7 Pro में 6.9 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। इन दोनों ही फोन में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MP1 GPU दिया गया है। इन फोन में 3GB / 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। Redmi A7 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 के साथ आता है, जबकि A7 Pro एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो A7 और A7 Pro के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंड्री कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए ये फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं। ये फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP52 रेटिंग से लैस हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई,3.5 मिमी ऑडियो जैक,  ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। A7 में 5200mAh की बैटरी है, जबकि A7 Pro में 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। A7 की लंबाई 171.79 मिमी, चौड़ाई 79.77 मिमी, मोटाई 8.26 मिमी और वजन 193 ग्राम है। जबकि A7 Pro की लंबाई 171.56 मिमी, चौड़ाई 79.47 मिमी, मोटाई 8.15 मिमी और वजन 208 ग्राम है।

Advertisement

Redmi A7 Pro का कैमरा कैसा है?

Redmi A7 Pro के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi A7 का कैमरा कैसा है?

Redmi A7 के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi A7 की बैटरी कैसी है?

Redmi A7 में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Redmi A7 Pro की बैटरी कैसी है?

Redmi A7 Pro में 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

प्रोसेसर

Unisoc T7250

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.