Redmi A5 भारत में 120Hz डिस्प्ले, 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, कीमत 6499 रुपये

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Redmi A5 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2025 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Redmi A5 में 6.88 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi A5 में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Redmi A5 में 5200mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi A5 में 6.88 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Redmi A5 लॉन्च कर दिया है। 120Hz हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 32 मेगापिक्सल AI ड्यूल कैमरा सिस्टम और एक शानदार प्रोसेसर वाले Redmi A5 में एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यहां हम आपको Redmi A5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi A5 Price


Redmi A5 के 3GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये और 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, Mi.com, Xiaomi रिटेल और ऑफलाइन स्टोर पर 16 अप्रैल से उपलब्ध होगा।


Advertisement
Redmi A5 Specifications


Redmi A5 में 6.88 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1640 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। डिस्प्ले TÜV रीनलैंड सर्टिफाइड आई प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में 1.8 GHz ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर के साथ माली-G57 MP1 GPU दिया गया है। इस फोन में 3GB / 4GB LPDDR4X RAM और 64GB / 128GB eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी के साथ 2TB तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एलईडी फ्लैश के साथ सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 171.7 मिमी, चौड़ाई 77.8 मिमी, मोटाई 8.26 मिमी और वजन 193 ग्राम है। इस फोन में 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5200mAh की बैटरी दी गई है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

प्रोसेसर

Unisoc T7250

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15 Go Edition

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
  2. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
  3. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
  4. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
  5. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
  6. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
  7. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  8. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  9. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  10. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.