Redmi A5 स्मार्टफोन 5200mAh बैटरी, 32MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Redmi A5 को इंडोनेशिया में सिंगल 4GB रैम और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसकी कीमत IDR 1,199,000 (करीब 6,200 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 मार्च 2025 15:47 IST
ख़ास बातें
  • Redmi A5 को इंडोनेशिया में सिंगल 4GB + 128GB वेरिएंट में पेश किया गया है
  • इसकी कीमत IDR 1,199,000 (करीब 6,200 रुपये) है
  • फोन को लेक ग्रीन, सैंडी गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन मिलते हैं

Photo Credit: Redmi

Redmi A5 (4G) को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन को हाल ही में बांग्लादेश में लॉन्च किया गया था। नया स्मार्टफोन Unisoc T7250 प्रोसेसर पर काम करता है, जो एक 12 nm प्रोसेसर पर बना ऑक्टा-कोर चिपसेट है। इसे 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। Redmi A5 में 15W चार्जिंग के साथ 5,200mAh बैटरी मिलती है। फोन को Type-C पोर्ट से चार्ज किया जा सकता है। इसमें सिंगल रियर कैमरा शामिल है और सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मिलता है।

Redmi A5 को इंडोनेशिया में सिंगल 4GB रैम और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसकी कीमत IDR 1,199,000 (करीब 6,200 रुपये) है। फोन को लेक ग्रीन, सैंडी गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन मिलते हैं। Redmi A5 खरीदने के लिए Xiaomi इंडोनेशिया ई-स्टोर और ऑफलाइन चैनल्स पर उपलब्ध है।

Redmi A5 में 1640 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.88 इंच डिस्प्ले है, जो 260ppi पिक्सल डेनसिटी और 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। पैनल का पीक ब्राइटनेस लेवल 450 nits है। Redmi A5 Unisoc T7250 पर काम करता है, जिसे पहले Unisoc T616 के रूप में जाना जाता था। प्रोसेसर 12 nm प्रोसेस पर बना है। इस चिपसेट को 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का कहना है कि रैम को स्टोरेज की मदद से वर्चुअली 4GB और बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज एक्सपेंशन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोएसडी स्लॉट भी शामिल किया गया है।

Redmi A5 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और एलईडी फ्लैश के साथ 32 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। स्मार्टफोन Android 15 (Go Edition) पर चलता है। इसमें 5,200mAh बैटरी है, जो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में डुअल सिम, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। डिवाइस साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है और AI फेशियल रिकग्निशन को सपोर्ट करता है। इसका माप 171.7 x 77.8 x 8.26 mm है और इसका वजन 193 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
  2. Tecno Camon 50 Ultra 5G vs Redmi Turbo 5 vs Oppo F33 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. ₹5000 डिस्काउंट के साथ खरीदें Motorola Edge 70 Max, आज से पहली सेल से शुरू
  4. जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
  5. Vivo X300 E की प्री-सेल्स शुरू, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
  2. जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
  3. भारत की खुद की हवा में उड़ने वाली टैक्सी तैयार! IIT Madras ने दिखाया 110 Km रेंज वाला e200X
  4. ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान
  5. Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  6. फोन-लैपटॉप के बाद अब सब्सक्रिप्शन भी महंगे, Apple ने बढ़ाए इस सर्विस के दाम
  7. Vivo X300 E की प्री-सेल्स शुरू, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
  8. CJP के 'Chalo Sansad' मार्च के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में बंद हुआ इंटरनेट!
  9. ₹5000 डिस्काउंट के साथ खरीदें Motorola Edge 70 Max, आज से पहली सेल से शुरू
  10. Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.