50MP कैमरा वाला Redmi का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में 20 नवंबर को होगा लॉन्च! जानें स्पेसिफिकेशन्स

Redmi A4 5G के Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट के साथ आने की पुष्टि की गई है। अपकमिंग रेडमी फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक किया जा चुका।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 नवंबर 2024 20:43 IST
ख़ास बातें
  • 10,000 रुपये के अंदर लॉन्च होगा Redmi A4 5G स्मार्टफोन
  • इसमें मिलेगी 5160mAh की बड़ी बैटरी
  • फोन Snapdragon 4s Gen 2 SoC और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा

Photo Credit: Redmi

Redmi A4 5G भारत में इसी महीने लॉन्च होने वाला है। एक हालिया इंटरव्यू में कंपनी के एक मुख्य कार्यकारी ने लॉन्च मंथ की पुष्टि की थी और अब, Xiaomi ने इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। Redmi A4 5G को अक्टूबर में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2024 में दिखाया गया था और उस समय कंपनी ने कहा था कि अपकमिंग 5G स्मार्टफोन देश में 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च होगा। ऐसा माना जा रहा है कि Redmi A4 5G कंपनी की ओर से अब तक के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन में शामिल हो सकता है। इसके Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट के साथ आने की पुष्टि हो गई है। अपकमिंग रेडमी फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक किया जा चुका है।
 

Redmi A4 5G India launch date, price, and specifications (expected)

Xiaomi India ने X पर एक पोस्ट के जरिए Redmi A4 5G के भारत में 20 नवंबर को लॉन्च होने की पुष्टि की। कंपनी ने इसके कलर ऑप्शन के साथ-साथ कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को भी टीज किया है। Redmi A4 5G को व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। जैसा कि हमने बताया, Xiaomi ने IMC 2024 में कहा था कि यह भारत में 10,000 रुपये के अंदर लॉन्च होगा। वहीं, एक लीक में दावा किया गया था कि लॉन्च ऑफर और बैंक डिस्काउंट के साथ Redmi A4 5G की भारत में कीमत 8,499 रुपये होने वाली है।

Redmi A4 5G की माइक्रोसाइट को Xiaomi के इंडिया ऑनलाइन स्टोर और Amazon इंडिया पर लाइव कर दिया गया है। यहां फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को भी टीज किया गया है। Redmi A4 5G को Snapdragon 4s Gen 2 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस चिपसेट वाला यह दुनिया का पहला फोन बताया जा रहा है। आधिकारिक माइक्रोसाइट से पता चलता है कि फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्टेड 6.88-इंच डिस्प्ले के साथ आएगा।

Xiaomi ने पुष्टि की है कि Redmi A4 5G में 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा। टीजर में डिजाइन से पता चलता है कि फोन में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल होगा, जबकि फ्रंट कैमरा के लिए डिस्प्ले पर होल-पंच कटआउट होगा। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,160mAh की बैटरी दी गई है। 
Advertisement

वहीं, लीक्स की मानें, तो हैंडसेट 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और Android 14-बेस्ड HyperOS 1.0 स्किन के साथ शिप होगा। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। वहीं, लीक्स का कहना है कि इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल सकता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive IP52-rated design
  • 5G connectivity at a low price
  • Good battery life
  • Widevine L1 certification
  • FM Radio (via 3.5mm headphone jack)
  • Bad
  • 5G limited to Jio network only
  • Display viewing angles are not good
  • Relatively slow charging
  • Tonnes of preinstalled apps
  • Spammy notifications
  • Bad low-light camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4s जेन 2

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.