Redmi का A3 Pro फोन हुआ ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट, कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले जानें

Xiaomi कथित तौर पर एक नए Redmi स्मार्टफोन Redmi A3 Pro पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2024 09:55 IST
ख़ास बातें
  • Redmi A3 Pro में 6.88 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi A3 Pro में MediaTek Helio G36 प्रोससेर है।
  • Redmi A3 Pro में 50 मेगापिक्सल AI प्राइमरी कैमरा है।

Redmi A3 Pro में 6.88 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: gadgetsleo

Xiaomi कथित तौर पर एक नए Redmi फोन Redmi A3 Pro पर काम कर रहा है। हालांकि, शाओमी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ घोषणा नहीं की है, लेकिन केन्या के एक ऑनलाइन स्टोर पर A3 Pro की लिस्टेड हुआ है, जिसमें स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस और कीमत का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Redmi A3 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

स्पेसिफिकेशंस के साथ आने वाली डिवाइस की फोटो अनाधिकारिक हैं, क्योंकि ये ऑफिशियल रेंडर्स के बजाय रॉ फोटो हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि पहले कोई A2 Pro या A1 Pro नहीं था, जिससे Redmi A3 Pro A-सीरीज में पहला प्रो मॉडल होगा। यह फोन पहले ही HyperOS कोडबेस में नजर आ चुका है, जिससे लिस्टिंग और स्पेसिफिकेशंस ज्यादा सटीक लग रहे हैं।


Redmi A3 Pro Price


Redmi A3 Pro की सबसे खास बात इसकी कीमत हो सकती है। यह फोन KSh13,999 (लगभग 9,248 रुपये) में लिस्ट किया गया है, जो कि इसे बजट स्मार्टफोन की लिस्ट में रखता है। अगर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस सच साबित होते हैं तो यह बजट रेंज में काफी बेहतर साबित हो सकता है।


Redmi A3 Pro Specifications


Redmi A3 Pro काफी हद तक Redmi A3 पर बेस्ड लग रहा है। A3 Pro में 6.88 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G36 मिलेगा। इस फोन में 8GB तक RAM मिलेगी। कैमरा डिपार्टमेंट के मामले में कोई बड़ा अपग्रेड नहीं लग रहा है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल AI प्राइमरी कैमरा होगा, वहीं सेकेंड्री कैमरा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस फोन में 5,160mAh की बैटरी दी जाएगी, लेकिन चार्जिंग स्पीड के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.71 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

700x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  2. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  2. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  5. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  6. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  8. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  9. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  10. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.