Redmi 7A को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, जुड़ेंगे ये नए फीचर्स

Redmi 7A Update: Xiaomi ने घोषणा की है कि रेडमी 7ए को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। रेडमी 7ए अपडेट के बारे में जानें।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 27 अगस्त 2019 17:39 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 7A को मिले अपडेट का वर्जन नंबर MIUI V10.2.7.0.PCMINXM है
  • रेडमी 7ए के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 कैमरा है
  • जुलाई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है अपडेट

Redmi 7A Updaye: रेडमी 7ए अपडेट के साथ आ रहे हैं नए फीचर्स

Redmi 7A Update: Xiaomi ने घोषणा की है कि रेडमी 7ए को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। रेडमी 7ए को मिले अपडेट का वर्जन नंबर MIUI V10.2.7.0.PCMINXM है और अपडेट को ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए रोल आउट किया गया है। जैसा कि MIUI अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया जाता है तो ऐसे में रेडमी 7ए के सभी यूज़र तक अपडेट पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। याद करा दें कि रेडमी 7ए को इस साल जुलाई में भारत में लॉन्च किया गया था और इसकी शुरुआती कीमत 5,999 रुपये है। रेडमी 7ए की बिक्री Flipkart, Mi.com, मी होम स्टोर और मी पार्टनर रिटेलर्स पर होती है।

आधिकारिक चेंजलॉग के अनुसार, Redmi 7A MIUI v10.2.7.0 अपडेट सिस्टम सिक्योरिटी में सुधार और जुलाई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। इसके अलावा मी कम्युनिटी वेबसाइट पर एक आधिकारिक पोस्ट से पता चला है कि रेडमी 7ए (रिव्यू) को मिले अपडेट के साथ कैमरा पोर्टेट मोड और एआई सीन डिटेक्शन को भी जोड़ा गया है।
 

Redmi 7A Update: रेडमी 7ए की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये

एआई एल्गोरिदम अब बैकग्राउंड को ब्लर कर सकता है और पोर्टेट शॉट्स में सुंदर बोकेह इफेक्ट देखने को मिलेगा। रेडमी 7ए अब एआई सीन डिटेक्शन को सपोर्ट करता है, इस फीचर की मदद से आप किसी भी समय अच्छी तस्वीरें क्लिक कर पाएंगे।

अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप सेटिंग्स में जाकर भी अपडेट की जांच कर सकते हैं। Xiaomi ने अपडेट को मैनुअली इंस्टॉल करने के लिए मी कम्युनिटी पर लेटेस्ट MIUI 10 वर्जन पर आधारित रिकवरी रॉम और फास्टबूट रॉम को भी पब्लिश किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi 7A, Redmi 7A update, Xiaomi, Redmi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार सस्ता हुआ Realme 16T 5G! 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor की बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा
  2. Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
  3. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का दमदार परफॉर्मेंस, जून में बिक्री 183 प्रतिशत बढ़ी
  4. 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Pad 5c, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!
  6. Redmi Headphones Neo लॉन्च हुए 72 घंटे की बैटरी, 42dB ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  7. WhatsApp Username फीचर लॉन्च से पहले फंसा! सरकार को क्यों सता रही है बड़ी चिंता?
  8. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का हाई रिजॉल्यूशन पेरिस्कोप कैमरा
  9. Rogbid VisionPro AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. बिटकॉइन पर भारी पड़ रहा मजबूत डॉलर, 59,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.