Redmi 7 को MIUI 11 स्टेबल अपडेट के साथ मिला लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच

Redmi 7 Update: Xiaomi ने Redmi Y3, Redmi Note 7, Poco F1 और Redmi K20 Pro के बाद अब रेडमी 7 स्मार्टफोन के लिए MIUI 11 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट को जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2019 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 7 MIUI 11 Update के साथ मिलेगा अक्टूबर सिक्योरिटी पैच
  • रेडमी 7 मीयूआई 11 अपडेट के साथ गेम टर्बो फीचर हुआ बेहतर
  • Redmi 7 में फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे दिए गए हैं

Redmi 7 Update: रेडमी 7 को MIUI 11 Update के साथ मिला लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच

Redmi 7 Update: Xiaomi ने Redmi Y3, Redmi Note 7, Poco F1 और Redmi K20 Pro के बाद अब रेडमी 7 स्मार्टफोन के लिए MIUI 11 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट को जारी कर दिया है। अपडेट के साथ बजट स्मार्टफोन Redmi 7 को कई नए फीचर्स मिलेंगे। रेडमी 7 को मिला MIUI 11 Update अक्टूबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि Redmi 7 अब भी Android 10 के बजाय एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है।

गैजेट्स 360 को मिले Redmi 7 रिव्यू यूनिट को भी अपडेट मिल गया है, इसके अलावा कई यूज़र्स ने मी कम्युनिटी फोरम पर मीयूआई 11 अपडेट मिलने की जानकारी को साझा किया है। रेडमी 7 को मिले अपडेट का बिल्ड नंबर MIUI v11.0.2.0PFLINXM है और इसका फाइल साइज़ 1.7 जीबी है। जैसा कि हमने आपको बताया कि अपडेट एंड्रॉयड 10 पर नहीं बल्कि एंड्रॉयड पाई पर ही आधारित है।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  MIUI 11 के साथ मिलेंगे ये नए फीचर्स, इन Xiaomi स्मार्टफोन को मिलने वाला है अपडेट

Redmi 7 को मिले अपडेट को जारी कर दिया गया है और जल्द ही अपडेट सभी यूज़र्स तक पहुंच जाएगा। चेंजलॉग के अनुसार, MIUI v11.0.2.0 स्टेबल अपडेट बेहतर टच एक्सपीरियंस और फुल-स्क्रीन डिस्प्ले के लिए बेहतर ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ आ रहा है। नए साउंड और एनिमेशन इफेक्ट के साथ डायनामिक फॉन्ट स्केलिंग फीचर भी मिलेगा।

Advertisement

केवल इतना ही नहीं, Redmi 7 के लिए जारी अपडेट के साथ यूज़र्स को मी शेयर फाइल ट्रांसफर टूल और दस्तावेज को खोलने से पहले प्रीव्यू करने का विकल्प मिलेगा। Xiaomi ने अपडेट के साथ नए Mi Doc Viewer को भी जोड़ा है।
Advertisement

क्विक रिप्लाई, गेम टर्बो और बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप को इंस्टॉल किए फोन से सीधे तस्वीरें प्रिंट करने की सुविधा भी दी गई है। अगर आपके पास भी Redmi 7 स्मार्टफोन है और आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप Settings > About phone > System update में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।

दूसरे फेज़ में Redmi 6, Redmi 6 Pro, Redmi 6A, Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro, Redmi 5, Redmi 5A, Redmi Note 4, Redmi Y1, Redmi Y1 Lite, Redmi Y2, Redmi 4, Mi Mix 2 और Mi Max 2 के लिए 4 नवंबर से 12 नवंबर के बीच अपडेट को जारी किया जाएगा। Redmi K20 Pro भी दूसरे बैच का हिस्सा है लेकिन हैंडसेट को अपडेट मिलने लगा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great battery life
  • Very good value for money
  • Bad
  • Disappointing low-light camera performance
  • Lots of ads in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
  2. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
  3. मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल
  4. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  6. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  7. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  8. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  9. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  10. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.