Redmi 6A, Redmi 6 समेत कई Xiaomi प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए दाम

Xiaomi India ने हाल ही में Redmi 6A, Redmi 6 समेत कई शाओमी प्रोडक्ट की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की है। आइए आपको बताते हैं कि क्या है नए दाम।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 नवंबर 2018 10:16 IST
ख़ास बातें
  • Mi TV की कीमत में 2,000 रुपये तक का इजाफा
  • Redmi 6 का यह वेरिएंट हुआ 500 रुपये महंगा
  • 11 नवंबर की मध्यरात्रि से Xiaomi प्रोडक्ट की नई कीमत लागू

Redmi 6, Redmi 6A समेत कई Xiaomi प्रोडक्ट की कीमतों में इजाफा

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi India ने हाल ही में Redmi 6A, Redmi 6, Mi LED TV 4C Pro, Mi LED TV 4A Pro और पावरबैंक की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की है। शाओमी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि लागत में इजाफा होने की वजह से बढ़ोतरी की जा रही है। Xiaomi Redmi 6A का 2 जीबी और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च के बाद से 5,999 रुपये में बेचा जा रहा था। लेकिन अब कीमत में 600 रुपये की बढ़ोतरी के बाद शाओमी रेडमी 6ए खरीदने के लिए ग्राहकों को 6,599 रुपये का भुगतान करना होगा।

वहीं, Redmi 6A का 2 जीबी रैम और 32 जीबी वेरिएंट में 500 रुपये की बढ़ोतरी के बाद यह हैंडसेट अब 7,499 रुपये में बेचा जा रहा है। रेडमी 6ए के लॉन्च के दौरान कंपनी ने इस बात का इशारा किया था कि आने वाले समय में हैंडसेट की कीमत में इजाफा किया जा सकता है। लेकिन अन्य Xiaomi प्रोडक्ट की कीमत में बढ़ोतरी ने ग्राहकों को चौंका दिया है।
Advertisement

लॉन्च के बाद से Redmi 6 7,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध था। लेकिन अब शाओमी रेडमी 6 की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, यह हैंडसेट अब 8,499 रुपये में मिलेगा। हालांकि, Xiaomi ने 3 जीबी और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 3 जीबी वेरिएंट अब भी 9,499 रुपये में बेचा जा रहा है।

हाल ही में लॉन्च हुए Mi LED TV 4C Pro 32 इंच और Mi LED TV 4A Pro 49 इंच की कीमत में क्रमश: 1,000 रुपये और 2,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद यह एलईडी टीवी 15,999 रुपये और 31,999 रुपये में बेचे जा रहे हैं। 100 रुपये के इजाफे के बाद अब 10000एमएएच Mi Power Bank 2i 899 रुपये में मिलेगा। बता दें कि, 11 नवंबर की मध्यरात्रि से नई कीमत लागू हो गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good-looking and easy to handle
  • Excellent battery life
  • Reasonable performance for the price
  • Bad
  • Too much bloat and too many ads
  • Price will rise after introductory offer
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • Bad
  • Below average low-light camera performance
  • Bloated UI, spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.