Redmi 6, Nokia 5.1 Plus, Samsung Galaxy J6 और Vivo Nex: नए साल में ये स्मार्टफोन हुए सस्ते

आज हम आपको अपने लेख द्वारा इस विषय में जानकारी देंगे कि आखिर वो कौन से स्मार्टफोन हैं जिनके दाम नए साल के शुरू होते ही कम कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 19 जनवरी 2019 19:08 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 5.1 Plus में 5.86 इंच का डिस्प्ले है
  • Xiaomi Redmi 6 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आता है Vivo Nex

Redmi 6, Nokia 5.1 Plus, Samsung Galaxy J6 और Vivo Nex: नए साल में ये स्मार्टफोन हुए सस्ते

साल 2019 का आगाज़ होते ही Xiaomi, Nokia, Samsung और Vivo जैसी हैंडसेट निर्माता कंपनियां ग्राहकों के लिए सौगात लेकर आईं। अगर आप भी नया फोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके पास सुनहरा अवसर है। जी हां, साल के आरंभ होते ही शाओमी, नोकिया, सैमसंग और वीवो ने अपने कुछ स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी थी। आज हम आपको अपने लेख द्वारा इस विषय में जानकारी देंगे कि आखिर वो कौन से स्मार्टफोन हैं जिनके दाम नए साल के शुरू होते ही कम कर दिए गए हैं।
 

2019 के शुरू होते ही इन स्मार्टफोन की कीमत में हुई कटौती

Xiaomi Redmi 6

शाओमी रेडमी 6 की कीमत में स्थाई कटौती की गई है। शाओमी रेडमी 6 के 32 जीबी और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई है। यह फोन नए दाम में Mi.com और Flipkart पर उपलब्ध है। शाओमी रेडमी 6 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये हो गई है और 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Advertisement

याद रहे कि लॉन्च के वक्त Redmi 6 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये थी, 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। लेकिन कुछ दिनों ही बाद कंपनी ने रेडमी 6 के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बढ़ाकर 8,499 रुपये कर दी थी। ताज़ा कटौती के बाद इस फोन के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत लॉन्च प्राइस पर वापस आ गई है। वहीं, 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 500 रुपये कम की गई है। बता दें कि यह फोन ब्लैक, गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ब्लू रंग में मिलता है।

Redmi 6 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। 3 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement
 

Samsung Galaxy J6

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung के Galaxy J6 स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती कर दी गई है। कीमत में कटौती की जानकारी सबसे पहले मुंबई के नामी रिटेलर ने दी थी। पिछले साल मई में लॉन्च हुए Samsung Galaxy J6 को अब 10,490 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in और Flipkart पर नई कीमत के साथ हैंडसेट को लिस्ट है।

Samsung Galaxy J6 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी डिजाइन वाले इस हैंडसेट में कंपनी ने एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित Samsung Galaxy J6 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिेएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement
 

Asus ZenFone Max Pro M1

हैंडसेट निर्माता कंपनी असूस के जे़नफोन मैक्स प्रो एम1 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी गई है। 1,000 रुपये की कटौती के बाद अब असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम1 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये होगी। ZenFone Max Pro M1 के सभी वेरिएंट के दाम कम किए गए हैं।

कीमत में बदलाव के बाद भारतीय बाजार में अब असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम1 के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये, 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 11,999 रुपये होगा। वहीं, ZenFone Max Pro M1 का प्रीमियम वेरिएंट जो कि 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है वह 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर जे़नफोन मैक्स प्रो एम1 नई कीमत के साथ लिस्ट किया जा चुका है।
Advertisement

Asus ZenFone Max Pro M1 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।
 

Vivo Nex

वीवो के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo Nex की कीमत 5,000 रुपये कम कर दी गई है। इस स्मार्टफोन को भारत में बीते साल जुलाई महीने में 44,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। वीवो नेक्स को Amazon पर अब 39,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने भी निजी तौर पर इस कटौती की पुष्टि की थी।
Advertisement

Vivo Nex के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल-सिम वाला यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 है। स्मार्टफोन में 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2316 पिक्सल) सुपर एमोलेड 'अल्ट्रा फुलव्यू' डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी में 8 जीबी रैम दिए गए हैं।
 

Galaxy A7 (2018)

सैमसंग ने गैलेक्सी ए7 (2018) को सस्ते में उपलब्ध कराने का फैसला किया था। अब Samsung Galaxy A7 (2018) की कीमत 18,990 रुपये शुरू होती है। याद रहे कि Samsung ने बीते साल सितंबर महीने में भारतीय मार्केट में अपने पहले तीन रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) को लॉन्च किया था। कीमत में कटौती के बारे में सबसे पहले जानकारी मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम द्वारा दी गई।

ताज़ा कटौती के बाद 23,990 रुपये की शुरुआती कीमत वाला Samsung Galaxy A7 (2018) अब 18,990 रुपये में मिलेगा। यह दाम 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का होगा। इस फोन के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,990 रुपये होगी। इस वेरिएंट को 28,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Samsung Galaxy A7 (2018) के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल-सिम वाला यह फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिेएंट होंगे- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज। फोन में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।
 

Nokia 5.1 Plus

नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने कुछ समय पहले Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन की ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध करा दिया था। नोकिया ब्रांड का यह हैंडसेट मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। नोकिया 5.1 प्लस स्मार्टफोन की कीमत में भी कटौती की घोषणा की गई थी। 400 रुपये की कटौती के बाद यह हैंडसेट 10,599 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह नई कीमत ऑफलाइन मार्केट के लिए तय की गई है। ऑनलाइन कीमत में बदलाव नहीं किया गया था और यह फोन अब भी 10,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

Nokia 5.1 Plus के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 5.86 इंच का फुल-एचडी+ (720×1520 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और यह डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है। चीनी मार्केट में स्टोरेज और रैम पर आधारित Nokia 5.1 Plus में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक स्टोरेज को बढ़ा सकेंगे।
 

Galaxy A9 (2018)

सैमसंग ने गैलेक्सी ए9 (2018) की कीमत में भी कटौती की थी। बीते साल नवंबर महीने में चार रियर कैमरे वाले Samsung Galaxy A9 (2018) को लाया गया था। कीमत में कटौती के बारे में सबसे पहले जानकारी मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम द्वारा दी गई। Galaxy A9 (2018) के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 36,990 रुपये से कम करके 33,990 रुपये कर दी गई है। जबकि इसके 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को अब 36,990 रुपये में बेचा जाएगा। याद रहे कि इस फोन का महंगा मॉडल 39,990 रुपये में लॉन्च हुआ था।

Samsung Galaxy A9 (2018) के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल-सिम (नैनो) वाला यह फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले है, सुपर एमोलेड पैनल के साथ। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प होंगे।
 

Xiaomi Mi A2

शाओमी मी ए2 की कीमत में हाल ही में कटौती की गई थी। अब शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होगी। याद रहे कि Xiaomi Mi A2 को बीते साल अगस्त महीने में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। शाओमी मी ए2 के दो वेरिएंट हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज।

Xiaomi Mi A2 के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में। Mi A2 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह स्मार्टफोन 5.99 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। समें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, फोन में 6 जीबी तक रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक होगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  2. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  3. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.