Xiaomi Redmi 5A की सेल आज, नई कीमत में यहां खरीदें

हाल में लॉन्च हुए Xiaomi के स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 5A की आज दोपहर 12 बजे सेल आयोजित की गई है। डिस्काउंट खत्म होने के बाद बुधवार को होने वाली सेल में Xiaomi Redmi 5A 5,999 रुपये में बिकेगा।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 22 मार्च 2018 10:23 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 5A की सेल आज दोपहर 12 बजे
  • डिस्काउंट खत्म होने के बाद बुधवार को नई कीमत में बिकेगा शाओमी रेडमी 5ए
  • देश में 50 लाख से ज्यादा बिक चुके हैं Xiaomi Redmi 5A

शाओमी रेडमी 5ए

हाल में लॉन्च हुए Xiaomi के स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 5A की आज दोपहर 12 बजे सेल आयोजित की गई है। डिस्काउंट खत्म होने के बाद बुधवार को होने वाली सेल में Xiaomi Redmi 5A 5,999 रुपये में बिकेगा। पहले इसकी कीमत 4,999 रुपये थी, जिसे लेकर कंपनी ने दावा किया था कि देश में 50 लाख से ज्यादा Xiaomi Redmi 5A बिक चुके हैं। सेल में ग्रे, गोल्ड, रोज़ गोल्ड के अलावा शाओमी रेडमी 5ए को लेक ब्लू रंग वेरिएंट में भी खरीदा जा सकेगा।

यह वेरिएंट पिछले सप्ताह ही कंपनी ने उतारा था। जिन यूज़र को Xiaomi Redmi 5A खरीदना है, उन्हें कंपनी की आधिकारिक साइट मी.कॉम और ई-कॉमर्स फ्लिपकार्ट का रुख करना होगा। हैंडसेट को सीमत स्टॉक में उतारा जाएगा, इसलिए हम सुझाव देंगे कि यदि आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो दोपहर 12 बजे तक सक्रिय हो जाएं।

 

Xiaomi Redmi 5A की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

जैसा कि हमने बताया, Xiaomi Redmi 5A की भारत में कीमत 5,999 रुपये होगी। इस कीमत में यूज़र 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के लिए यूज़र को चुकाने होंगे 6,999 रुपये। इसके साथ ही यूज़र को 2,200 रुपये का जियो कैशबैक वाउचर दिया जाएगा। साथ ही मिलेगा 4.5 टीबी तक के डेटा का फायदा।

डुअल सिम वाला शाओमी रेडमी 5ए एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पीपीआई है। फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। (पढ़ें रिव्यू)

दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके 8 दिन तक स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi 5A, Xiaomi, Xiaomi India, Xiaomi Redmi 5A
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.